Wednesday, June 26, 2019

बारिश

"बारिश"

ये मौसम है
आज चले भी आओ
गुजारिश है।

मन खिला है
तुम मिल जाओ तो
ये ख्वाहिश है

बरस रहें
काले काले बादल
ये बारिश है।।

आज हुई है
पहली बारिश भी
तो चले आओ।।

मोहित जागेटिया

Saturday, June 22, 2019

मुक्तक

वो सुंदर सलोना प्यारा श्याम है।
ब्रज में रहता उसका ही धाम है।
वो गोकुल की गलियां भी उसकी है,
मोहन,राधे कृष्ण उसका ही नाम है।।

मोर मुखट से सजा मुखड़ा और प्यारा।
गोपियों  के  प्रेम  में  जग  उसका सारा।
आँखों  में  काजल  सावला  रंग उसका,
कान्हा  की  सुंदरता  से  जग  भी  हारा।।
मोहित

मेरे दिल में उसकी ही बस मोहब्बत रखना।
हमेशा उसकी पूजा करू ये आदत रखना।
इस दुनिया में वो कही भी रहें खुशहाल रहें,
ये दुआ है मेरी उसको भी तुम सलामत रखना।।
मोहित जागेटिया

हाइकु कविता यार

"यार"हाइकू कविता

इस दिल में
उसका ही प्यार है
वो दोस्त मेरा।।

जीवन भर
साथ देता मेरा भी
हमसफ़र।।

नाजुक रिश्ता
दिल के करीब है
उसका हाथ।।

नही तोड़ेंगे
हम तो ये याराना
दूर चलेंगे।।

मोहित जागेटिया

हाइकू कविता

हाइकू कविता
***********
1तुम दीपक
जग प्राण प्रिय हो
परमपिता भी

करू वन्दना
तुम्हें नमन मेरा
हे गुरुदेव।।

आपकी पूजा
हम करें विश्वास
हो आराधना ।।

ज्ञान मिलेगा
हर पल मुस्कान
हे भगवान।।

***********
जल जीवन
कल का ये आधार
बचायें सब।।

नदिया पेड़
सबको बचाना है
भविष्य बनें।।

जीवन जीते
नही तो अब हारेंगे
बिना नीर के।।

सुखा पड़ेगा
हम मर जायेंगे
कैसे जिएंगे।।
मोहित जागेटिया




Thursday, June 20, 2019

गाँव


                         गाँव
मैं गाँव का रहने वाला गाँव की बात सुनाता हूँ।
मैं गाँव की मिट्टी की खुशबू शहर ले कर आता हूँ।
गीत गाँव का गाता ,इस मिट्टी ने मुझे पहचान दी,
आज भी गाँव की छांव में सुकून की सांस पाता हूँ।।

गाँव मे आज भी शांत सुकून वातावरण रहता है।
शहर में जाने वाले का गाँव में ही मन रहता है।
कैसे भूल जायें उन कच्चे घर आंगन को आज हम,
जहाँ पर रिश्तों से भरा आंगन खुला गगन रहता है।।
मोहित जागेटिया

महशूर हो जाओ

मेरी धड़कनों में रह कर तुम कभी न दूर हो जाओ।
ऐसी कोई खता न करो की तुम मगरूर हो जाओ।
प्रेम की ऐसी मुधशाला में तुम खो जाओ आज की,
हर दिल की धड़कन पर तुम आज मशहूर हो जाओ।।
मोहित जागेटिया

Monday, June 17, 2019

योग दिवस पर

              मुक्तक(योग दिवस पर)
(1)
आओ भारत की संस्कृति के गौरव गान करें।
ऋषि मुनियों की इस परंपरा का बखान करें।
योग को पूरी दुनिया ने अब अपना  ही लिया,
आज योग को मिल कर सारा हिन्दुस्तान करें।।

(2)
स्वस्थ बनने के लिए हम सब योग अपनाएं।
योग से रोग मिटा कर खुद को स्वस्थ बनाएं।
तन  मन  शांत  रहेगा  रोज  करेंगे  योग  तो,
योग  से  बीमारी  मिटा  कर  मुस्कान  लाएं।।
मोहित जागेटिया

Saturday, June 15, 2019

पिता

पिता जीवन की सुबह और शाम है।
पिता से जीवन का सारा काम है।।

वो ही दुनिया की दौलत सारी है।
मुसीबतें उनसे सारी हारी है।।

पिता ही हमारे पोषक पालक है।
पिता घर परिवार के संचालक है।।

पिता से इस जीवन का आधार है।
पिता से हम बच्चों के संस्कार है।।

पिता ईश्वर का सच्चा वरदान है।
पिता से हमको दुनिया का ज्ञान है।।

पिता ही सबके दुख दर्द सहता है।
पिता आशीर्वाद सब पर रहता है ।।

आंगन की वो तस्वीर बनाता है।
पिता ही आंगन को सजाता है।।

पिता तो चाँद सितारे आकाश है।
एक पिता ही जीवन का प्रकाश है।।

पिता जीवन की आन बान शान है।
पिता से ही हम सबकी पहचान है। ।
मोहित जागेटिया

दोहें

मोहन तुम से प्रीत है,राधा के तुम श्याम।
राधा मोहन एक है,दोनु एक ही नाम।।

सासों में राधा बसी,उसके प्यारे श्याम।
गोपी की वो याद है,यादों के वो राम।।

राधा के बस श्याम है,गोकुल उसका धाम।।
जीवन उससे महकता,मीरा के घनश्याम।।
मोहित जागेटिया

Thursday, June 13, 2019

जीवन का सफर

मेरे दिल में तेरा दिल मिल जायें।
इस दिल मे प्यार के फूल खिल जायें।
जीवन की बागियों में कलिया खिलें,
जीवन का सफर प्यार से हिल जायें।।

Wednesday, June 12, 2019

मुक्तक

                 (1)
रोज भ्रमण के लियें घर से जाता हूँ।
तन मन को शांत और सुकून पाता हूँ।
मैं रोज सुबह शाम भ्रमण पर निकलता ,
मैं इस तन मन को स्वस्थ भी बनाता हूँ।।
      
                 (2)
भ्रमण करने से जीवन सुंदर बनता है।
ये तन मन हमेशा खुद के साथ चलता है।
भ्रमण  से  कभी  नही  बीमारी  आती  है
भ्रमण से जीवन भी सुंदरता लगता है।।

3
दुश्मन को दुश्मन के घर मे मारेंगे।
जो लड़ेगा वो खेल में भी हारेंगे।
खुद पर भरोसा है खुद पर विश्वास है
जीते हैं,जितेंगे हम जीत जायेंगे।।
4
तुम्हें भी मेरे प्यार का अहसास हो जायें।
तुम्हें कितना चाहता हूँ विश्वास हो जायें।
मेरे दिल की मोहब्बत बस ये ही कहती आज,
में तुम्हारे पास तुम मेरे पास हो जायें।।
5
बाबा तुम से जो मैं मांगू वो देना तुम्हारी इच्छा।
मैं मांगू वो मेरी इच्छा न देना वही इच्छा अच्छा।
मेरे मन मन्दिर में तुम्हारे ही नाम का सब जाप हो,
बाबा बस तुम्हारी पूजा करू तुमसे न कोई सच्चा।।
6
बात  बात  पर  होती  हैं  हमारी  लड़ाई।
न जाने किस बात की हैं दिल पर रुसवाई।
भला क्या रखा है?मोहब्बत तो कुछ दिन की,
लड़ने  से  तेरी  न  मेरी  कोई  भलाई।।
मोहित जागेटिया

पेड़ लगाएं

एक एक पौधों हम लगायें, श्रष्टि का श्रृंगार करें।
पौधों से जीवन महक जायें ,ये काम हर बार करें।
धरती माता करती पुकार मुझें भी अब तुम बचा लो,
पावन धरा पर हम पेड़ लगा ,कर पुण्य सत्कार करें।।
मोहित जागेटिया

माहेश्वरी

सेवा ,त्याग,तपस्या का हमको ये वरदान है।
खुद का करते व्यापार ये हमारा अभिमान है।
भगवान महेश की पूजा और वन्दना करते ,
हम माहेश्वरी भगवान महेश की संतान है।
मोहित जागेटिया

Sunday, June 9, 2019

शरणार्थी

शीर्षक-भारत मानवता का धर्म निभाता है
विधा-अतुकांत कविता
विषय- *अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी दिवस*
रचनाशिल्पी नाम-मोहित जागेटिया
स्पर्धा के लिए- *हाँ /नहीं* -हाँ
डाक पता(अनिवार्यत)-नाम मोहित जागेटिया,पिता-मदन लाल जागेटिया,गांव-सिदडियास,वाया सुवाणा, जिला व तहसील-भीलवाड़ा राजस्थान
पिन कोड 311011
सम्पर्क क्र.-9950100169

रचना:-

जो भी इस धरती पर आया
इस धरती ने उसको अपनाया
शरण देती है ये धरती
ये धरती तो पावन है।।
जो खुद के देश में सुरक्षित नहीं
वो होते अल्पसंख्यक
उन पर रोज-रोज अत्याचार होता
वो अपना देश छोड़ कर
भारत की शरण में आये।।
ये भारत उनको वन्दन करता
भारत की धरती पर उनका
अभिनंदन होता है।।
भारत मानवता वाला देश रहा
मानवता हमेशा धर्म निभाता है
जो भी आता शरण लेने
हर शरणार्थी को ये देश गले लगाता है।
जो भी असहाय,लाचार,नीराश्रय
हिंसा से पीड़ित है।
जो अपने ही देश में दबते वह घबराते हैं
जो खुद सुरक्षित नहीं हैं
वो भारत की शरण में आते हैं
भारत उनको अपनाता है
भारत मानवता का धर्म निभाता है।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

Friday, June 7, 2019

ट्विंकल

एक मासूम सी वो कली थी
जिसको खिलने भी न दिया
बेटी थी वो सबकी
उसको आगे बढ़ने भी न दिया।।

क्या कसूर था
उस मासूम कली का,
जो फूल भी न बन पाई
उसको दरिंदों ने मसल दिया।।

नन्हें- नन्हें कदम दुनिया में पड़े थे
उन कदमों को आगे बढ़ने नहीं दिया
जो सपने देखे थे उन सपनों को कुचल दिया।।

जमाना कितना खराब है! बेटी!
तेरे होने से भी अब डर लगता है
मन भी अब विचलित होता है
तन भी रोता है
दर्द से भरी ऐसी घटना को देखकर
सबका रूह काँप जाता है।

बेटी तुम तो मासूम कली थी
अभी तो तुमने दुनिया भी नहीं देखी थी
तुम्हारी मुस्कान को देख कर तुम पर
शैतानों की नजर पड़ गई।
लहू के घाव भर दिया
हैवानियत इतनी ज्यादा क्रूर थी
तुमको खिलने से पहले ही कुचल दिया।।
मोहित जागेटिया

Thursday, June 6, 2019

लेख

"राजस्थान की राजनीति"

राजस्थान राज्य का घटन 30 मार्च 1949 के सात वे राज्य के रूप में हुआ था।राजस्थान राज्य में अभी 33 जिले और 200 विधानसभा की सीटें है।और लोकसभा की 25 सीटें है।
राजस्थान में अभी 7 दिसम्बर को 200 विधानसभा चुनाव हुये है।और राजस्थान में अभी नई सरकार बनी है जो अशोक गहलोत की सरकार है।गहलोत राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
कांग्रेस पार्टी को 99 सीट मिली और 73 सीटे भारतीय जनता पार्टी को मिली है।वही 13 सीट निर्दलीय आई है।और14 सीट छोड़े दलों को मिली है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी का राज राजस्थान में रहा है।वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री रही है।वो राजस्थान राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री है।पहली बार 8 दिसम्बर2003को वही दूसरी बार 13 दिसम्बर 2013 को मुख्यमंत्री बनी रही है।राजस्थान में अब तक 14 मुख्यमंत्री बने है।सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री का पद पर मोहन लाल सुखाड़िया 4 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
हाल ही में सम्पन हुये लोकसभा चुनाव राजस्थान में दो चरणों मे हुए है।25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान हुए और 6 मई को 12 सीटों पर मतदान हुई है।
राजस्थान में दोनु राष्ट्रीय पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला है।2014 के लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली थी।वही अब कोंग्रेस इस बार विधानसभा में अच्छा करने के बाद वो चाहेगी लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें मिले ।वही दूसरी और राजस्थान में विधानसभा में ज्यादा कुछ नही करने वाली भारतीय जनता पार्टी इस बार भी लोकसभा में पिछला वाला प्रदर्शन दोहराना चाहेंगी।राजस्थान राज्य में अधिकांश स्थिति विधानसभा के अनुसार रहती है।जिसकी राज्य में सरकार होती है उसी पार्टी के सांसद ज्यादा होते है।
लेकिन इस बार स्थिति कुछ और दिख रही है।राज्य में कांग्रेस होते हुए भी कुछ ज्यादा अच्छा नही कर पायेगी
इस बार अनुमान है। भारतीय जनता पार्टी पहले से कम लेकिन फिर भी अच्छा करेगी।अनुमान है की भारतीय जनता पार्टी के पास 20 से 22 और कांग्रेस के पास 3 से 5 सीटे आ सकती है।।मोदी जी का अभी भी राजस्थान राज्य में अच्छा प्रभाव है।
राजस्थान से राज्यसभा से 10 सीटे है।पिछली बार 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास थी।
कुल मिला कर राजस्थान की राजनीति केंद्र की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान देती है।चाहे केंद्रीय कैबिनट मंत्री पद हो या और कोई विभाग।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

Tuesday, June 4, 2019

पर्यावरण दिवस पर

श्वास श्वास लेने में दिकत हो रही
ये हवा हर पल दूषित हो रही
कैसे जिएंगे अब हम।।
दिनों दिन घट रहें पेड़ पौधे
दिनों दिन कट रहे पहाड़ पर्वत
नदियों में खनन और दूषित हो रही
कैसे जिएंगे अब हम।।
पैट्रोल डीजल का उपयोग बड़ रहा
फेक्ट्रियो से धुआं निकल रहा
ये वातावरण सारा का सारा दूषित हो रहा
कैसे जिएंगे अब हम।।
बारिश कम हो रही
गर्मी की तपन बड़ रही
अब मौसम भी प्रतिकूल रहता है
कैसे जिएंगे अब हम।।
इस पर्यावरण को अब बचाना होगा
हर इंसान को पेड़ लगाना होगा
दूषित हो जिस से ये धरती,हवा,जल,नदियां
अब उनसे हम को बचाना होगा
पर्यावरण का पाठ सबको पढ़ाना होगा
नही तो अब कैसे जिएंगे अब हम।।
मोहित जागेटिया

Sunday, June 2, 2019

गर्मी ,,,,तपती धरती


गर्मी का वार हो रहा है
पारा 50 से भी पार हो रहा है
लू के थपेड़े पड़ रहे
बड़ रही गर्मी तप रही धरती।।
भानु की आग से जल रही धरती।
पेड़ पौधों की कमी खल रही
तपती धरती से पेड़े पौधे भी जल रहें
बदलतें मौसम की ये मार पड़ रही।
बीमारी बड़ रही,आँखे,वदन जल रहा
प्यास बड़ रही,होंठ सुख रहें
नीर की कमी खल रही।
ये तपती धरती बारिश के लिए
तरस रही,तपती धरती से सृष्टि जल रही।
इस तपन से बचने के लिए
ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे।
पानी को बचाना होगा।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

मेघों को निमंत्रण

मेघों को मेरा निमंत्रण है…
मेघों को कोयल,पपीहा,मोर,
झरने,नदियों का निमंत्रणl


आ जाओ तुम उमड़-घुमड़ कर,
काले घनघोर मेघ तुम बरस जाओl
प्यास मिटाकर अमृत बरसा दो,
मोर,पपीहा तुम्हारा गान कर रहेll


बैठी वो नायिका तुम्हारे इंतजार में,
तुम आओगे तो उसका साजन घर आएगा।
वो विरह वेदना में तड़प रही,
उसकी प्यास मिटाने मेघ तुम आ जाओll


जब बिजली चमकेगी तो,
काले बादल छाएंगे तो,ये मन बैचेन होगाl
जब तुम्हारे आने की आस बढ़ेगी,
मेघ तुम्हारे बरसने से मन की प्यास बुझेगीll


ये आँखें अब बरसने लगी है,
मेघ तुम आ जाओ..धरा तरसने लगी हैl
मेघ तुमको मेरा निमंत्रण हैll


Saturday, June 1, 2019

पापा मम्मी की शादी की सालगिरह

आज मेरे पापा मम्मी की शादी की सालगिरह है ।
उनको सफल जीवन की हार्दिक बधाई ।

आपने जीवन के पथ पर साथ चलना स्वीकार किया।
इस जोड़ी का हमने उस ईश्वर का ये आभार किया।
ईश्वर  से  आपकी  ये  जोड़ी  हमेशा  सलामत  रहें ,
आपने बंधन में बंध कर इस जीवन को पार किया।।

मोदी जी शपथ

फिर राज तिलक होगा तुम्हारा।
आज  देश  गर्वित  होगा  सारा।
देश का अंधकार  मिटा  होंगे,
बन कर तुम आसमान का तारा।।

मैं मान्य श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को भारत देश के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं देता।आपका सफल नेतृत्व फिर से इस देश को मिलें।इस देश को आप नई ऊंचाई पर ले जायें।ये देश आपके राज में सम्रद्ध और खुशहाल और महाशक्ति बने।देश की जनता की आशा और विश्वास पर आप खरे उतरो।मेरी आपको ये ही शुभकामनाएं।आपका और आपकी सरकार का कार्यकाल देश का भविष्य निर्माण करें।सफल शासन और प्रशासन फिर से देश को आप दो।एक बार फिर से हिन्दुस्थान का सफल नेतृत्व करों।इस देश की जनता ने आप पर बहुत विश्वास किया।उसी विश्वास के साथ आप काम करो।
आपको और आपकी सरकार की मंगल कामना करता हूँ। ।

नयें विश्वास  से  नई  पारी  को  तुम  खेलना।
दिलों पर राज करों वो राज हर दिल पर मेलना।
नयें  दौर  नई  कहानी  तुम भी  ये  लिख  देना,
महके जो वो खुशबू बन कर तुम हवा में फैलना ।।
मोहित जागेटिया

फिर राज तिलक होगा तुम्हारा।
आज  देश  गर्वित  होगा  सारा।
देश का अंधकार  मिटा  होंगे,
बन कर तुम आसमान का तारा।।
मोहित जागेटिया

जिंदगी तुम्हें तो ये बताना होगा

जिंदगी तुम्हें ये बताना होगा,
अपनों को भी गले लगाना होगा।

चाहें जितने भी फिर से गम आयें,
हर गम के बाद मुस्कराना होगा।

जब रिश्तों में चोट लगे दिल पर तो,
तोड़ा तो कभी दूर जाना होगा।

चाहें जितने भी दूर चले जायें,
दिल से फिर कभी पास आना होगा।

रिश्तों में अपनों के आगें हमको
हर गम को समय पर भुलाना होगा।

अब साथ चलना साथ जीना होगा,
अब अपनों का साथ निभाना होगा।।

नाम मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.