Tuesday, July 30, 2019

मन मेरा भी व्याकुल हो जाता है

ये दिल तुम्हें याद करता है हर बार।
तुम सावन की रिमझिम रिमझिम हो फुहार।
इस जीवन के सफर में हमसफर बन कर,
इस दिल मे तुम हो, मिला तुम्हारा प्यार।।

इस जीवन की तुम रोज नई प्रभात हो।
महके जो जिंदगी वो तुम बरसात हो।
इस जीवन का अब अंधकार मिट जाएं,
आज सपने सच होते तुम मेरी रात हो।।

ये मन मेरा भी व्याकुल हो जाता है।
जब ये दिल उन ख्वाबो में खो जाता है।
जब जब तन्हा होता मेरा ये दिल भी,
उस पल तेरी यादों में रो जाता है।।

मेरे जीने की तुम मेरी नई आस हो।
दूर नही अब रोज तुम मेरे पास हो।
मेरे दिल के फूलों की कलिया अब तुम,
अब पतझड़ नही तुम मेरा मधु मास हो।।

मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

दोहें

भारत के वो लाल है,वो सरहद की शान।
वतन हमारा अमर हो,वतन उनसे महान।।

देश कहानी लिख रहें, हमारे भी जवान।
दी जान देश पर लुटा ,रहें देश का मान ।।

सबसे प्यारा देश है,प्यारा हिन्दुस्तान।
वतन हमारी शान है,इस पर तन कुर्बान।।

तिरंगा देश की शान है,भारत की मुस्कान।
ये लहराता गगन पर,भारत का सम्मान।।

देश हमारी आन है,देश हमारी शान।
करते पूजा देश की,रहें देश सम्मान।।

बच्चों की दुनिया रहें,बचपन से हो प्यार।
बच्चें तो भगवान है,बच्चों से परिवार।।

बचपन की यादें रहें, बचपन वाला गाँव।
वो खेत खलियान रहें,रहें पेड़ की छाँव।।

प्यारा था बचपन कभी,आज नही है प्यार।
काश कभी वो दिन मिलें,आयें वो संसार।।

वो सुबह शाम खेत पर,करते अपना काम।
देश खुशहाल रहें,रहें देश का नाम ।।

गर्मी सर्दी खेत पर,करते पैदा धान।
रहें नही भूखा कभी ,देश का भी किसान।।

जब सपनों के साथ में,गुजरी थी ये रात।
आया मंगल दिन नया,आज का सुप्रभात।।

सब पंछी उड़ कर चले,चले वो आसमान।
मंजिल उनकी सफर है,सफर उनकी उड़ान।।

मन का पंछी उड़ रहा,कैसा हो संसार।
आज यहाँ पर कल कहाँ,पता नही किस पार।।

होगी जीत हार कभी,नही छोड़ना आस।
रखना मन मे जीत तो,होगा सब कुछ पास।।

देश का गुणगान करें,वीरों का सम्मान।
वतन से करें प्यार हम,शहीदों का बखान।।











Saturday, July 27, 2019

कारगिल

भारत माँ के वो जवान थे जिन्होंने विजय दिलाई।
उस दुश्मन को कारगिल की लड़ाई में धूल चटाई।
भारत के जवानों ने वीरता से लड़ा था वो युद्ध,
जिसमे अपनी वीरता शौर्य की कहानी दोहराई।।
मोहित जागेटिया

चन्द्रयान

(1)      चन्द्रयान
चांद पर तिरंगा लहराता हमारा भी विज्ञान।
और मजबूत हुआ अब विश्व मे ये हिंदुस्तान।
हार्दिक शुभकामनाएं है भारत के विज्ञान को,
सफल मिशन पूरा हुआ आज हमारा चन्द्रयान।।

(2)
चांद की फ़तह पर विजयपताका हमने लहराई है।
चन्द्रयान से आज चांद पर हमने जगह बनाई है।
आज हिंदुस्तान के विज्ञान को भी जग ने माना है,
आज भारत के वैज्ञानिकों को बहुत ही बधाई है।।
मोहित जागेटिया

Wednesday, July 17, 2019

मोहित

जिंदगी मेरी सबके प्रेम से सुशोभित है।
ये रोज नव प्रभात की किरण से प्रकाशित है।
मोहित हूँ में सबसे मन की प्रीत रखता हूँ
इस जीवन की अब पहचान मेरी मोहित है।।
मोहित जागेटिया

Tuesday, July 16, 2019

दोहें

शिव शिव बाबा नाम ले,सावन शिव का नाम।
भोले की पूजा करें,भोले से होते काम।।

सबको सप्रभात करू,भगवान को प्रणाम।
हो मंगल दिन आज का,ले प्रभु का हम नाम।।
मोहित जागेटिया

इस मन मन्दिर में रहों ,तुम मेरा विश्वास।
गुरु तुमको पूजा करें,तुम मेरी हो आस।।

तुमको प्रणाम करू,नमन करूँ हर बार।
मैं सुबह शाम नाम लूँ,ये जीवन हो पार।।

गुरु ही भगवान है ,गुरु महिमा अपरम्पार।
गुरु जीवन का सार है,जीवन का उद्धार ।।

गुरु चरण वन्दना करें,करें गुरु को प्रणाम।।
गुरु गीता का ज्ञान है, ले गुरु का हम नाम।।
मोहित जागेटिया

Wednesday, July 10, 2019

रेखा

पहली मुलाकात 1-7-2019
पहली बात कॉल पर 9-7-2019
सगाई 11-7-2019

मेरे  सच्चे  प्रेम  की तुम सच्ची कहानी बनोगी।
मेरे ह्रदय की धड़कनों पर तुम निशानी बनोगी।
मेरे  ह्रदय  के  द्वार  तुम्हारे  लियें  तैयार  है,
मैं  तुम्हारा  राजा  तुम  अब  मेरी  रानी बनोगी।।

तुम मेरे नाम हो गयें मैं तुम्हारे नाम हो गया।
बन कर तुम मेरी सीता मैं तुम्हारा राम हो गया।
जिंदगी के सफर में अब तुम्हारा ही साथ रहेगा,
तुम मेरी राधा रुक्मणि मैं तुम्हारा श्याम हो गया।।

जिंदगी के सफर की शुरुआत लिख रहा हूँ।
हुई जो बात उसे मुलाकात लिख रहा हूँ।
देखे थे  मैने  वो  जो  भी  हसीन  सपने,
आज उसी को दिन वाली रात लिख रहा हूँ।।

वो मुझसे प्यार करती है मैं उससे प्यार करता हूँ।
ये उसकी दी हुई मोहब्बत मैं स्वीकार करता हूँ।
जीवन सफर में मिला मुझे उनकी मोहब्बत का साथ
अब उनका साथ ले कर मैं जीवन को पार करता हूँ।।
मोहित जागेटिया

ह्रदय की धड़कनों में बस तुम्हारा ही प्यार है।
तुम्हारी  दुनिया  मे  बसा  मेरा  ये  संसार  है
मेरी चाहत की दुनिया मे तुम्हारा ही हक है,
तुम्हारे  संग  रहूं  तुम्हारा  ही  इंतजार  है।।
मोहित जागेटिया

बदलते मौसम की बदलती चाहत है।
आबाद दिल की तोड़ी सी शरारत है।
ये  रिश्ता  जन्मों  के  बंधन  से  बंधा,
संग  हमारा  बन्धन  ये मोहब्बत  है।।
मोहित जागेटिया


Monday, July 8, 2019

अनिल सर सम्पादक


छोड़ चले गयें
अपनी कहानी बना कर।
आज लोट चले
अपनी निशानी बना कर।
वो याद रहेंगे
हमेशा ही हमको।
सरल सदभाव के व्यक्तित्व था
उनका अच्छा व्यवहार था
प्रजातंत्र स्तम्भ उनका एक परिवार था।
फूल थे वो
जिनकी खुशबू से
हम महक रहें थे
आज फूल टूट गया
लेकिन खुशबू उनकी हमेशा रहेगी।
सबसे प्रेम से बातें करते थे
सबका साथ ले कर चलते थे
साहित्य का वो पौधा लगाते थे
उसकी छाव में सबको बिठाते थे।।
मोहित जागेटिया

जिंदगी में अब


,,
,जिंदगी मैं लौट कर अब नही आहूँगा,
मेरी खुशबू ये ही रहेगी ,
आवाज देना,हर फ़िजा में रहूंगा,
मेरे शब्द आबाद रहेंगे मेरी आवाज नही।
सीखा है जिंदगी तुम से
जिंदा रहना,पर आज तुम से मैं हार गया हूँ।
हर सुख दुख अब में भूल जाहूँगा,
क्या अच्छा क्या बुरा ये अब नही
पहचान पाहूँगा।
जिंदगी अब में जा रहा हूँ,
ये जहां आबाद रहें
बस अब मेरी फिक्र करना छोड़ दो
अब वापस मैं नही आहूँगा।।
मेरा वक्त इतना ही था
मेरा सफर आज पूरा हुआ,,,