मतदान
हे भारत के भाग्य विधाता।
हम सब भारत के मतदाता।।
आओ हम सब मतदान करें।
लोकतंत्र पर अभिमान करें।।
हर बार से ज्यादा मत पड़े।
इस बात पर हम सब भी अड़े।।
निर्णय सोच कर मन से करें।
इस दान को हम तन से करें।।
राष्ट्र निर्माण एक आधार।
जनता के पास मताधिकार।।
ज्यादा हो इस बार मतदान ।
मजबूत हो भारत संविधान।।
लोकतंत्र देश का त्योहार ।
मजबूत हो सबकी सरकार।।
मतदान करने का गर्व है।
देश का ये पावन पर्व है।।
मोहित जागेटिया