सोमवार, 13 जुलाई 2026

राम की आस्था चुराई है

जिसने भी भक्तों के दान की रकम खाई है।
मंदिर से जिसने राम की आस्था चुराई है।
वो मेरे, वो सबके राम माफ़ नहीं करेंगे,
अब चुकानी पड़ेगी उसको एक-एक पाई।।
— मोहित जागेटिया

किसी को खास रखता है


ज़माना हमसे मोहब्बत की एक आस रखता है।
टूटे हुए सपनों को सदा वो पास रखता है।
कैसे भूले दर्द के वो पल, कभी जब हम साथ थे।
छोड़ हमारी दोस्ती,किसी और को ख़ास रखता है।।

— मोहित जागेटिया

हम सब सहते रहेंगे

हम प्यार के झरनों में बहते रहेंगे। 
दिल की हल चलों में सब कहते रहेंगे।
कभी निकले हम पहाड़ो से भी कठोर,
गम को छुपा कर हर सब सहते रहेंगे।।
मोहित जागेटिया