मोहित जागेटिया
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023
जवान
*जवान*
जीवन भर मुल्क के रास्तों पर चले वो
दुश्मन की आग से कभी न जले वो
इस चमन में खुशबू के रास्ते बहुत थे,
मगर उम्मीद पर इरादों पर डले वो।।
मोहित जागेटिया
स्वीकार
मेरी अर्जी को कर लो तुम स्वीकार।
आया हूँ मैं बालक चरणों के द्वार।
अपनी चरणों की रज में बिठा दो तुम,
आपकी वंदना करता हूँ हर बार।।
मोहित जागेटिया
किताब
मेरे मन में तेरा ही ख्वाब है।
ये दिल तो मेरी खुली किताब है।
अच्छे के लिए अच्छे है हम भी,
खराब के लिए हम भी खराब है।
मोहित जागेटिया
गुलाब
उसकी निगाहों ने एक ख्वाब दे दिया।
दिल ने दिल की बात का जवाब दे दिया।
सोचा इस बाग में एक हिस्सा मेरा,
तो,उसने तोड़ कर वो गुलाब दे दिया।।
मोहित जागेटिया
जवान खो गए
कफ़न तिरंगा ओढ़ कर वो जो सो गए।
वतन की हिफाजत में वतन के हो गए।
लहू की बूंद से सींचा भारत माँ को,
वो जवान इस माटी ने कही खो गए।।
मोहित जागेटिया
घनश्याम
बदकिस्मत भी बदल जाएगी होंगे सारे काम।
सच्चे मन में बसा कर लेना प्रभु का सच्चा नाम।
मत घबरा इस संसार में क्या अच्छा क्या बुरा है
सुन लेंगे एक दिन तेरी हर पुकार को घनश्याम।।
मोहित जागेटिया
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)