मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017

गुरुदेव के जन्म दिन पर

आज मेरे गुरुदेव महंत दीपक पूरी जी का जन्मदिन है .....अभिनन्दन करता हूँ वंदन करता हूँ ...मेरे गुरुदेव का है जन्मदिन सबको सूचित करता हूं ..
दीपक बन के जग में वो आयें ।
रौशनी अपनी साथ वो लायें ।
अँधेरा हट गया हर फ़िजा से,
भगवान बन के आज वो छायें।

जग से हारे का तू साथ निभाता है ।
दीनों दुखियों का तू मान बढाता है।
संसार में भटक गये अपनी राह से,
उनकी अंगुली पकड़ राह दिखाता है।
मोहित
जय जय गुरुदेव