बुधवार, 16 सितंबर 2026

हिंदी दिवस

विषय -हिंदी भाषा, हिंदी महिमा 
विधा :- कविता 

हिंदी हमारा हौसला, हिंदी हमारा जज़्बात है।
आज हिंदी की बिंदी से हमारी हर मुलाक़ात है।

हिंदी कोई शब्दों का एक खेल नहीं, भावना है।
हिंदी से निकली हर दिन की सारी मंगल कामना है।

हिंदी ये जन-जन में सबके विश्वास को जोड़ती है।
हिंदी हमारी प्रेम की भाषा, सबमें बोलती है।।

आओ हम हिंदी भाषा का मिलकर हम मान बढ़ाएँ।
हिंदी का परचम पूरी दुनिया में बड़ी शान लहराएँ।।

हिंदी को मीरा, तुलसी, सूर, निराला ने गाया है,
महादेवी, मैथिलीशरण, दिनकर ने भी सजाया है।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा हो, सबकी अभिलाषा है,
आज सबकी चहेती बने, हिंदी हमारी भाषा है।

नाम :- मोहित जागेटिया
पता :-गाँव सिदडियास, जिला भीलवाड़ा राज.
मोबाईल नंबर :-9950100169



श्री कृष्ण जन्मोत्सव


श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌸🙏

मथुरा की जेल में जन्म लिया,  
बंशी को अधरों पर धर लिया।

पापियों का उसने नाश किया,  
दुराचारियों का वध कर दिया।

जग की हर कला में निपुण रहे ,  
आज भक्तों की पुकार बनकर,

जग में आया वो जगदीश तो,  
दीन-दुःखियों का दर्द हर लिया।
मोहित जागेटिया 🙏

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें।


विश्वास की कलाई में
अमर प्रेम, अपनत्व की गाथा समाई है।
हर रिश्ता में एक रिश्ता बड़ा,
जहां बहिन-भाई का प्यार है 

राखी एक त्यौहार नही 
परिवार की हर ख़ुशी है.
जिसमें एक भाई की मंगलकनायें 
और बहिन का अहसास भरा है।

रिश्तों का अटूट बंधन जहाँ 
एक रेशम की डोर में बँधा है 
जीवन का सारा सुकून।
मोहित जागेटिया 

नेपाल त्रासदी

नेपाल त्रासदी

पहाड़ टूटे, नदियाँ उफन गईं,

 जल ने जब तांडव किया।
 

आई ईश्वर की त्रासदी जब,
 

इंसान की बनाई दुनिया भी उजड़ गई।


क्या अपना? क्या पराया?
 

किसी का पता नहीं,
 

सबको एक पल में समेट ले गई।
 

सपने टूटे, अपने छूट गए,
 

बचा जो जीवन किसी का,
 

सोच रहा है—जिए अब हम किसके लिए?


रोने के लिए अब कुछ नहीं,
 

खाने के लिए भी सब कुछ खो दिया।

देखा है हमने प्रकृति का ये प्रलय,
 

सोचने-समझने का एक पल भी न दिया।

तो क्यों हम कल की फ़िक्र में पड़े हैं?
 

जब वो तांडव करता है,


 

सब कुछ धरा का धरा रह जाता है।

न अपने, न पराए,
कोई काम नहीं आते हैं,
 

प्रकृति के इस तांडव के आगे
 

सब बेबस हो जाते हैं।

— मोहित जागेटिया