प्रतियोगिता के लिए रचना:--*
--------------------
दिनाँक-9/9/2018
दिन-- रविवार
विषय-- शारदे वंदन
विधा-- -कविता
~~~~~~~~~~
रचना:~.
मेरे शब्दों का दीप जला दो
इस सृष्टि का अंधकार मिटा दो
रोशनी का आकाश बरसा दो
हम सबको तुम इंसान बना दो।
माँ शारदे हमको वरदान दो
तेरी वंदना का वो ज्ञान दो।।
हम सब में तुम दिव्य दृष्टि भर दो
हमारा दुख दर्द को तुम हर दो
अंधकार नही रहें अम्बर दो
माँ शारदे तुम बस वही कर दो।
माँ शारदे हमको वरदान दो
तेरी वंदना का वो ज्ञान दो।।
इन हाथ से सबका उपकार हो
इस कलम से सबका उद्धार हो
लिखे वो जिसमे सबका प्यार हो
प्यार का ये सुंदर संसार हो।
माँ शारदे हमको वरदान दो
तेरी वंदना का वो ज्ञान दो।।
सबके दुख दर्द को गाता रहूँ
में मन की पीड़ा सुनाता रहूँ
तेरे वैभव को सजाता रहूँ
में शब्द सुमन को लुटाता रहूँ।
माँ शारदे हमको वरदान दो
तेरी वंदना का वो ज्ञान दो।।
नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला व तह.भीलवाड़ा(राज.)
मोबाइल नम्बर 9950100160