मंगलवार, 22 जनवरी 2019

तिरंगा

तिरंगे की शान में हमारा मान है।
तिरंगे के मान में हमारी जान है।
वतन के लिए जिये वतन के लिये मरे,
इस वतन के लियें जान भी कुर्बान है।।

इसी गणतंत्र ने हमको संविधान दिया।
संविधान ने एकता का वरदान दिया।
हमारे आपस के भेद मिटा कर इसी,
संविधान ने सभी को सब सम्मान दिया ।।