*PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि रचना-*
दिनाँक 19/1/19
दिन : रविवार
विषय :जवान
विधा: अतुकांत कविता
"जवान"
जाने कैसे रहता होगा
कब सोता होगा,कब
वो उठता होगा।।
जाने क्या खाता होगा
कब वो पानी पीता होगा।
जब दुश्मन की नजर हम पर
होती होगी उस पल क्या होता होगा।।
हमारी सरहद का रखवाला।।
हर पल फिक्र है उसे हमारी
कोई दुश्मन आ न जाए कही
इसलिए सर्दी में हिमपात बन कर
दुश्मन के आगे खड़ा हो जाता है।।
जब होती है गर्मी तो वो
रेगिस्तान की रेत पर तपता है।
बस फिक्र है उसको हमारी
इसलिए वो हर मुसबीत सहता है।।
वो आसमान का तारा बन कर
धरती का सितारों बन कर
हर फ़िजा में महकता है।
आज उसके कारण हमारा हर
त्योहार होता है हम सरक्षित है।
बस उसको फिक्र है इस मुल्क की
न कि अपने परिवार की।
बस एक सोच होती है उसकी मर मिटेंगे
देश के लियें पर तिरंगा कभी नही झुकने देंगे।
मिटे तो तिरंगा हमारा कफ़न हो बस और कुछ नही चाह।।
नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला -भीलवाड़ा
राज. 311011
मोबाईल - 9950100169