गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

मेरा गांव

मेरा गांव

आज दुनिया मे सबसे प्यारा मेरा गाँव
मिलती बरगद की ठंडी ठंडी यहाँ छाँव
सरोवर हमारी यहाँ की वो पहचान है
इस मिट्टी में रहती हमारी मुस्कान है।
पीने का अमृत सा यहाँ मीठा पानी है
ऐसे बनी हमारी गांव की कहानी है।
चारों और बसा देवता का हर वो स्थान
जहाँ पर मिलती हमको सुकून की वो शान।
लोगों के आपस मे बना रहता विश्वास
दुनिया मे सबसे प्यारा मेरा सिदडियास।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.
9950100169