शनिवार, 27 जुलाई 2019

चन्द्रयान

(1)      चन्द्रयान
चांद पर तिरंगा लहराता हमारा भी विज्ञान।
और मजबूत हुआ अब विश्व मे ये हिंदुस्तान।
हार्दिक शुभकामनाएं है भारत के विज्ञान को,
सफल मिशन पूरा हुआ आज हमारा चन्द्रयान।।

(2)
चांद की फ़तह पर विजयपताका हमने लहराई है।
चन्द्रयान से आज चांद पर हमने जगह बनाई है।
आज हिंदुस्तान के विज्ञान को भी जग ने माना है,
आज भारत के वैज्ञानिकों को बहुत ही बधाई है।।
मोहित जागेटिया