मंगलवार, 6 अगस्त 2019

सुषमा स्वराज

हिंदी माँ की बेटी थी सदा हिंदी का सम्मान रखती थी।
माँ भारतीय की बेटी सदा भारत की पहचान रखती थी
जीती रही देश के लिए हमेशा दिल मे अरमान जगाकर,
वो सुषमा स्वराज थी हमेशा दिल मे हिंदुस्तान रखती थी।।
मोहित जागेटिया


मेरे शब्द सुमन से भावपूर्ण श्रद्धांजलि

टूट गया है आज फिर
आसमान का कोई सितारा!
बुझ गया एक दीपक
फिर से कोई आज।
छोड़ चली है वो हमको
उसकी ओजस्वी वाणी थी
तेज तरार प्रखर वक्ता
और प्रवक्ता थी वो
बेदाग छवि वाली नेता
जनता से जुड़ी रहने वाली
वो सच्ची राजनेता थी।।
कैसे भूले उसको
वो तो एक फूल थी देश का
जिसकी खुशबू विदेशों तक
पहुँच जाती थी।
वो हमारी अपनी प्यारी
सुषमा स्वराज थी।
कभी नही भुला पाएंगे
हमेशा वो याद रहेगी।।