कभी अपनों को ग़ैरों से मिलाया है।
वफ़ादार बन न पाया वो हमारा,
किरदार जिसका हमने भी निभाया है।
आते रहे वो हमारे दामन में जब,
जिसको ग़ैरों के आँगन में पाया है।
मन में सपना ग़ैरों का पाला जिसने,
उसी ने हर पल अपनों को गिराया है।
उम्मीद के सपनों की इस लड़ाई ने,
हमको सियासत का दुश्मन बनाया है।।
— मोहित जागेटिया