शनिवार, 1 दिसंबर 2018

संस्कार

  *PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि रचना
दिनाँक- - 02/12/2018
दिन-- -रविवार
विषय-- -संस्कार
विधा-- कविता
~~~~~~~~~~
रचना:~.   
          संस्कार
हमारे भी कुछ अपने संस्कार है।
बड़ो का आदर छोटो से प्यार है।।
रिस्तों की डोर में बंध कर रहना।
अपनो के बीच हर बात को कहना।।
सभी मिल जुल के रहना परिवार है।
ये  ही  हमारा  सबका  संस्कार है।।

हम उठ कर करे नित्य प्रभु को वंदन
माता पिता गुरु की चरणों मे नमन
ये ही हमारी नित्य अब आदत हो
ये ही दुआ करे सभी सलामत हो
हम सबको एक दूजे से प्यार हो
ये ही हमारा सबका संस्कार हो।।

हमारी संस्क्रति का भी सम्मान हो
वेद पुराण धर्म ग्रन्थ का ज्ञान हो
हमारी सभ्यता हमारी पहचान
हर चेहरे पर हो प्यारी मुस्कान
सबकी हर बात हमको स्वीकार हो
करे सबका आदर ये संस्कार हो।।

नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला व तह.भीलवाड़ा(राज.)
मोबाइल नम्बर 9950100169