प्रतिज्ञा मैंने आपको कहि बार कहा है कि आप जिद मत किया करो और मेरी हर बात मान जाया करों।लेकिन आप मेरी किसी बात को सीरियस नही लेते हो।और अपनी जिद पर अड़े रहते हो।न तो आप मेरी सुनते हो नही अपनी जिद छोड़ते हो।आखरी ये नुकसान प्यार का हो रहा है।मना मत किया करो कभी किसी के लिए हर बार कहता हूँ लेकिन आपकी भी आदत है मना करने की आप अपनी जिद नही छोड़ते हो।ये जिद अब कहि एक दिन बहुत भारी न पड़ जाएं ।सच मे आप मुझे बहुत रुलाने लग गए हो।
आप को पता है आप जितनी जिद करोगें उस से कहि ज्यादा जिद में भी कर सकता हूँ।जब आप अपनी जिद पर होते हो तो में भी अपनी जिद पर होता हूँ।मैने कहा था आप एक बार मुह धो लेकिन आपने ने मेरी बात भी नही मानी और जिद भी की अंत आपको मेरी जिद पर झुखना पड़ा तो वो जिद क्यों कि थी।
जब मुह धो लिया तो बात नही कर रहे थे ।कुछ पूछ रहा था तो कोई जवाब नही दे रहे थे।आप कुछ भी नही बोल रहे थे।।मैने पूछा बात करनी है या नही तो आपने ये बोल दिया कोई जवाब नही।
ठीक है अगर आप का ये ही जुवाब था तो में किस से बात करता मैने भी फोन को रख दिया।
अगर आपके पास कोई जवाब नही है तो मेरे पास भी कोई जवाब नही है।क्यों कि आप ने मुझसे रिस्ता अधूरा बना रखा है।तभी तो मेरी बात को मानते नही हो और मना कर देते हो और जिद करने लगते हो।अगर मेरे को पूरी तरह अपना पति के रूप में मानते तो शायद ऐसा पल या दिन नही आते।अगर में आप को तोड़ा कुछ कहने लगु तो आप गुस्सा करने लग जाते हो।ये सही नही है।क्या मेरी जिंदगी में ये ही लिखा है क्या बस रोना या तड़पना ।खुद को खुद ही जलाना ओर आये दिन आंसू बहाना।क्या मेरी मोहब्बत की ऐसी ही कहानी रहेगी क्या? अरे मैने आपको कहि दफा कह दिया आप मेरी बात मान लिया करो लेकिन आप सुनते नही हो बस मेरे शब्द शब्द रह जाते है अगर आप मेरी सुनते होते तो ये हाल नही होता मेरा।
अगर आप बोलते हो मेरे को नींद आ रही है,मैने कभी मना किया हो तो बोलो,कल सिर्फ 4 मिनट बात करके आप बोलने लगे हो मेरे को नींद आ रही है तो मैने कहा एक बार मुह धो लो उस पर भी आप को गुस्सा आने लगा था।क्या में पागल हूँ जो आप के प्यार के लिए रात रात जागता हूँ सिर्फ आप से बात करने के लिए क्योंकि कई आपको ऐसा न लगे कि में आप से दूर हूँ।कहि आप मेरे से दूर न चले जाएं इसलिए कभी कोई गलती हो जाये तो भी में आगेये हो कॉल करता हूँ।मुझे आपका खाने का डर बना रहता है इसलिए हमेशा आपके आगे हो कर कॉल करता हूँ।लेकिन मेरी गलती न हो तो भी में झुक जाता हूँ।तुम्हारी हर रगो से प्यार करता हूँ इसलिए तुम्हारी फिक्र होती है।
में कभी नही चाहता हूं कि मेरी वजह से कोई प्रॉब्लम हो,कल में नही चाहता कि आप मुह धो लेकिन आप ने बहुत जिद की।क्या मिला मुझे मुह धुला कर बस ये ही आप मेरे से बात नही करोगें।क्यों मेरे सपने को तुम तोड़ रहे हो।शायद अब भी मेरे प्यार में कोई कमी है इसलिए आप मेरे से बात करना नही चाहते हो।जबकि शादी से पहले आप किसी से पूरी पूरी रात बात करते थे आज मेरे लिए तोड़ा समय भी नही है आप के पास।20 तारिक़ को रात को जल्दी सो गए थे,रात कॉल की तो उसको आपनें नही ली,सुबह कॉल की तो कॉल नही ली।स्कूल जाते हो उस समय तोड़ी बात करता हूँ।आने के बाद ज्यादा समय नही मिलता है।कल भी रात को कॉल की तो बस मेरे लिए आप को समय नही है जबकि नींद के लिए समय है।जबकि आप को पहले भी रात रात नींद नही आती थी।अब आने लगी है।शायद मेरे प्यार में कुछ न कुछ तो कमी है इसलिए ऐसा होता है।
अगर प्यार की पवित्रता निभानी है,प्यार का धर्म निभाना है तो कुछ पल तो मेरे लिए निकलना होगा।में ये भी कभी नही करूँगा की आप मेरे लिए पूरी रात दो।में स्वीकार भी करता हूँ आप को जब जब समय मिला मेरे लिए दिया है।
प्रतिज्ञा ये जरूरी हम अब एक दूजे के बिना कभी नही रह सकते है।इसलिए एक दुसरो को समझना होगा। जिस दिन मुझे आपकी आवश्यता हो उस दिन आप को मेरे लिये समय देना होगा, जिस दिन आप को मेरी आवश्यता हो उस दिन मुझे आपको समय देना होगा,अगर इस लड़ाई का हमको अंत करना है तो।हमे प्यार करते इतने दिन हो गये पर अभी तक एक दूजे को समझ नही पाएं इसलिए हमेशा लड़ाई चलती है।जिस दिन में अब आप से रूठता हूँ ये मेरी कमी होगी और जिस दिन आप मेरे से लड़ते हो ये आपकी कमी होगी।।अगर इस लड़ाई का अंत करना है तो।।
अगर मेरे शब्दों पर आप का तोड़ा भी विचार हो तो जवाब जरूर दें देना।।