"दोहें"
मां सबकी भगवान है,जीवन का आधार।
ममता का वरदान है,माँ से ये संसार।।
"कुण्डलिया छंद"
मां जैसा कोई नही,मां बच्चों की जान।
माँ तुम तो महान हो,हो तुम ही भगवान।।
हो तुम ही भगवान,सपनों का संसार हो।
मिलता हमको प्यार, माँ तुम वो बौछार हो।।
माँ को दे मुस्कान, हम ध्यान दे माँ वैसा।
माँ खुद ही अवतार,कोई नही माँ जैसा।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.