बेवफा
(1)
एक वो लड़की थी जिनसे में प्यार करता था।
ये दिल हर बार उसको ही स्वीकार करता था।
जाने ऐसा क्या हुआ की वो छोड़ चली गई।
फिर भी ये दिल उसका ही इंतजार करता था।।
(2)
अब जिसने साथ छोड़ दिया उसको कैसे भुलाना।
धोखा किया जिसने उनसे कैसे रिश्ता बनाना।
जो हुआ करते थे दिल के करीब वो दूर है अब,
उस बेवफा से अब कैसे क्या ये रिश्ता निभाना।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.
9950100169