शनिवार, 30 जनवरी 2021

कब तक मुझे सताती रहेगी




जिंदगी कब तक मुझे सताती रहेगी।
हर मोड़ पर ऐसे रूलाती रहेगी।

दिल का दर्द कोई समझता नही यहाँ
हर दर्द को कब तक दफ़नाती रहेगी।

हकीकत ख्वाब के सपने दिखा कर मुझे,
आज हकीकत से खुद भुलाती रहेगी।

सवालात जिंदगी ये कब तक करेगी,
हर सवाल का उत्तर दिखाती रहेगी।।

अपने ही अपनो को यहाँ सताते है,
हर मोड़ पर मुझे आजमाती रहेगी।।

मोहित जागेटिया