🌼 हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो 🌼
*चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का*
*ये नववर्ष हमारा है।*
*नव उल्लास, नव आशाओं का,*
*हर दिल में उजियारा है।*
*ये नववर्ष जो आया है,*
*प्रकृति का हर रंग नया है।*
*प्रभात की पहली किरण भी,*
*मुस्काकर जग को छू रही है।*
*नई-नई आभा की लहरें,*
*मन को हर्षित कर रही हैं।*
*शीत गई, ग्रीष्म भी आएगी,*
*मधुर ऋतु ये सुहानी है।*
*वसंत की हर लता पे देखो,*
*नई कलियाँ खिल रही हैं।*
*पेड़-पौधों के नये पत्ते,*
*फिर से ऊर्जा भर रहे हैं।*
*कुदरत का हर रंग निराला,*
*जीवन में रंग भर जाए।*
*ये हिन्दू नव वर्ष हमारा,*
*खुशियों से घर-घर छा जाए।*
*हर तन निरोगी, मन प्रसन्न हो,*
*जीवन मधुरिम माया हो।*
*सुख-शांति और वैभव से,*
*हर घर सदा सुहाया हो।*
*उमंग-उत्साह के दीप सभी में,*
*सदा प्रज्वलित हो जाएँ।*
*हर जीवन में खुशियों के,*
*फूल सदा मुस्काएँ।*
✍️ मोहित जागेटिया
No comments:
Post a Comment