जब हमारे खिलाड़ी मैदान में उतरे तो उनके साथ पूरे देश की उम्मीदें और दुआएँ थीं। हर चौका, हर छक्का और हर विकेट के साथ देश का दिल धड़कता रहा। आखिरकार जब जीत का पल आया तो पूरा भारत खुशी से झूम उठा।
यह जीत हमें सिखाती है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हमारे खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो दुनिया की कोई ताकत हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
आज हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान है और दिल में गर्व है। तिरंगा फिर से विश्व मंच पर शान से लहराया है।
हमारे सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएँ।
जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳🏆
लहराया तिरंगा फिर आसमान में,
गूंज उठी जयकार हर हिन्दुस्तान में।
मेहनत, हिम्मत और विश्वास की जीत है,
विश्व कप आया फिर हमारे सम्मान में।
खेल भावना से मैदान सजाया,
हर खिलाड़ी ने अपना दम दिखाया।
आज गर्व से कहती है ये दुनिया सारी,
भारत ने फिर विश्व कप घर लाया।
✍️ मोहित जागेटिया
विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! 🏆🇮🇳
हमारे खिलाड़ियों ने मेहनत, हौसले और जुनून से देश का नाम रोशन कर दिया।
आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। जय हिंद!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें