बुधवार, 16 सितंबर 2026

हिंदी दिवस

विषय -हिंदी भाषा, हिंदी महिमा 
विधा :- कविता 

हिंदी हमारा हौसला, हिंदी हमारा जज़्बात है।
आज हिंदी की बिंदी से हमारी हर मुलाक़ात है।

हिंदी कोई शब्दों का एक खेल नहीं, भावना है।
हिंदी से निकली हर दिन की सारी मंगल कामना है।

हिंदी ये जन-जन में सबके विश्वास को जोड़ती है।
हिंदी हमारी प्रेम की भाषा, सबमें बोलती है।।

आओ हम हिंदी भाषा का मिलकर हम मान बढ़ाएँ।
हिंदी का परचम पूरी दुनिया में बड़ी शान लहराएँ।।

हिंदी को मीरा, तुलसी, सूर, निराला ने गाया है,
महादेवी, मैथिलीशरण, दिनकर ने भी सजाया है।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा हो, सबकी अभिलाषा है,
आज सबकी चहेती बने, हिंदी हमारी भाषा है।

नाम :- मोहित जागेटिया
पता :-गाँव सिदडियास, जिला भीलवाड़ा राज.
मोबाईल नंबर :-9950100169