हम भाईचारे का त्यौहार मनायें।
अपनी बुराई को होली में जलायें।
ऐसा ही भारत में होलिका दहन हो,
एक दूजे पर खुशिया अपार लुटायें।
मोहित
गुरुवार, 16 मार्च 2017
सोमवार, 6 मार्च 2017
शादी की साल गिराह
चन्दन की वादियों में बसेरा हो आपका
एक दूजे से मिलने पर सवेरा हो आपका ।
ऐसा ही जन्म ,जन्म का बंधन हो आपका
मधुर मुस्कान दिखे वो सम्बन्ध हो आपका ।
जीवन के पथ पर साथ चलने का साथ मिला
आगे बड़ने का एक दूजे को हाथ मिला ।
एक दूजे का सपना आपका स्वीकार हो
जब हँसता खिलता हुआ आपका परिवार हो
हमेशा एक दूजे के दिल को तुम थामना
वर्ष गाठ पर मेरी ये ही मंगल कामना।
मोहित जागेटिया
विवाह की वर्षगाँठ पर
दो दिल मिलें थे तभी जा कर फूल खिले थे
वो चमन भी महका था जब दो दिल मिले थे ।
यूँ ही प्यार का बंधन आगे बड़ता रहें
आपकी जिंदगी का सफर यूँ चलता रहें।
ये जोड़ी तुम्हारी हर पल सलामत रहें
एक दूजे के दिल में ये मोहब्बत रहें।
एक दूजे के हर सपनों को उड़ान मिलें
मेरी दुआ है हर मोड़ पर मुस्कान मिलें।
मोहित
गुरुवार, 2 मार्च 2017
नेता पर कविता
नेता की तो प्यारी प्यारी बोली है।
जनता तो सारी बेचारी भोली है।
चुनाव में जनता को कभी ढूंढ़ते है
चुनाव बाद जनता को वो लूटते है।
ये कैसा आज वो देश बना रहें है
देश में कैसा परिवेश बना रहें है।
भाई भाई में लड़ाई कराते है
दुश्मन को भी अपने गले लगाते है ।
राजनीति में ये कैसा साल आ गया
नेता का आज तो बुरा काल आ गया ।
ये क्या अमन में कभी फूल खिलाएंगे
जो वोट के लिए खुद ही गिर जाएंगे।
मोहित जागेटिया
मोहब्बत की बस्ती में प्यार का पैगाम लाया
मोहब्बत की बस्ती में ,प्यार का पैगाम लाया हूँ ।
में अपना शहर छोड़ के,आज तेरे शहर आया हूँ ।
मुझे दुगनी मोहब्बत से तुमने जो आज नवाज़ा है
हमेशा याद आएगा ,ऐसा प्यार यहाँ पाया हूँ।
मोहित
झूट से नफरत करता हूँ
जिसने मेरे को चाहा उस से मोहब्बत करता हूँ ।
में तो झूट से हर पल हमेशा ही नफरत करता हूँ ।
ये दुनिया कितनी जालिम इसको में नही समझ पाया,
अपनों से धोखा जो करें उस से बगावत करता हूँ ।
मोहित