अटल थी जिनकी सोंच
अटल था जिसका इरादा
अटल था जिसका लक्ष्य
अटल जिसका नेकवादा
अटल जिसका विश्वास
वो था अटल जिसके पास
अटल थे जिसके शब्द
अटल थी भारत की आस।।
ऐसे परम श्र्द्धेय भारत रत्न एंव पूर्व प्रधानमंत्री कवि श्रीअटल बिहारी वाजपेयी जी को उनके जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...🙏🙏🙏मोहित
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017
अटल जी जन्म दिन
शनिवार, 23 दिसंबर 2017
नव वर्ष 2018
नये साल की नई सुबह और नई रात मिलें ।
कभी आयें मुसीबत तो उसको भी मात मिलें ।
आप सब को मेरी ये ही शुभकामनायें है,
इस वर्ष आपको भी खुशियों की सौगात मिलें।
मोहित
बदला है तो बस साल बदला है
"बदला हैं तो बस आज साल बदला"
नही भोर बदली,नहीं निशा बदली
नही चाल बदली,नहीं दिशा बदली
बदला हैं तो बस आज साल बदला ।
नही चाँद बदला,ना भास्कर बदला
नही गांव बदला नहीं शहर बदला
बदला हैं तो बस आज साल बदला।।
नही छाव बदली,ना मौसम बदला
ना तो वो बदलें,ना ही हम बदलें
बदला हैं तो बस आज साल बदला।।
नही काम बदला,ना मुकाम बदला
नही हाल बदला,नही नाम बदला
बदला हैं तो बस आज साल बदला।।
ना धरती बदली ना अम्बर बदला
नही सोच बदली ना मुकदर बदला
बदला हैं तो बस आज साल बदला।।
मोहित
मोदी फिर से लाना होगा
आने वाले चुनाव में हम फिर से मोदी जी को जिताएंगे।
वसुंधरा जैसी सीएम को राजस्थान से हटाएंगे ।
मोदी जी को देश की कमान दे कर हम देश बचाएंगे।
इस भारत माता के लिए हम भी अपना फर्ज निभाएंगे ।
मोदी के भारत को हम भी सपनो का भारत बनाएंगे
भारत माँ का तिरंगा संसार की धरा पर लहरायेंगे।
हम भारत की चेतना में जनचेतना का प्रसार करेंगे।
मोदी जैसे हर नेता के लिए हमेशा प्रचार करेंगे।
मोहित
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017
राम होंगे मंदिर में विराजमान
राम की महिमा जिसने भी गाई वो इस भव से तर गया
रावण जैसा महाज्ञानी भी राम के हाथ से मर गया।
राम नाम को कोई इस जग में अब तक हरा नही पाया
सबको हर मुसीबत में बस राम नाम ही तो याद आया।
अंत समय राम नाम साथ जाएगा वो ही स्वीकार है
राम मान सत्य है राम नाम की महिमा अपरंपार है ।
इस दुनिया में जिसने हम को मर्यादा का पाठ पड़ाया
भरत ,लखन जैसा भाई भाई का प्यार हमको सिखाया ।
अयोध्या करती है पुकार बने राम का मंदिर इस बार
चढ़े ध्वजा , हो पूजा आरती , चढ़े फूल माला का हार ।
आज नही तो कल होगा जैसा सोचा वैसा हल होगा
अब राम होंगे मंदिर में विराजमान वो अब पल होगा।
मोहित
सोमवार, 4 दिसंबर 2017
तुम ही मेरी जिंदगी तुम ही मेरा प्यार हो
तुम ही मेरी जिंदगी तुम ही मेरा प्यार हो ।
तुम से बना हूँ में , तुम ही मेरा संसार हो।
तुम्हारे लिए सपनें मेरे कही हजार है,
उन सपनों में तुम मेरे लिए कही हजार हो।
में यहाँ बहता पानी हूँ जिसकी तुम धार हो।
इस बीच नदी की तुम आज मेरी पतवार हो।
तुम्हारी दोस्ती ही मेरा सच्चा जीवन है,
तुम जैसे हो, वैसे ही मुझे ,अब स्वीकार हो ।
मोहित
तुम्हारा ही अहसास लिखूंगा
मिलों तुम तो तुम्हारा ही अहसास लिखूंगा ।
बिन देखे तुम्हें में खुद को उदास लिखूंगा ।
तुम्हें देख कर ही में ये जीवन जी पाया,
कभी दूर चले जाहो दिल के पास लिखूंगा ।
मोहित