तेरी मेरी ये प्रेम कहानी है
तेरे साथ मेरी जिंदगानी है
मैने चाहत से ज्यादा चाहा,
इसलिए आखों में आज पानी है।।
मोहित
शुक्रवार, 7 सितंबर 2018
आखों में पानी
जल झूलने आये श्याम
हो !बांसुरी वाले श्याम तुम।
बन के आये आज राम तुम।
जल झूलने चले आये तुम,
मेरी हर गली हो धाम तुम।।
मोहित
फिर से बात हो जाये
तुम से बात हो रही तुम से मुलाकात हो जायें।
मैं सपने जो देखूं आज सच वो रात हो जाएं।
तेरी मेरी हर खता को मिल कर अब भूल जाएं
एक दूसरे से फिर से हमारी बात हो जायें।।
मोहित
रविवार, 2 सितंबर 2018
श्याम बनूंगा
तू मेरी राधा बन मैं तेरा श्याम बनूंगा।
सदा रहें जो प्रेम कहानी वो धाम बनूंगा।
जन्म जन्म की तेरी मेरी प्रेम कहानी हो,
जब कभी तू कृष्ण तो में राधा नाम बनूंगा।
मोहित
में उसकी राधा वही मेरा श्याम
में उसके नाम हूँ वो मेरे नाम है।
में उसकी राधा वही मेरा श्याम है।
में राधे उसकी की हूँ वो मेरा है,
मेरा हो नाम है मेरा वो राम है।।
मोहित
शनिवार, 1 सितंबर 2018
कृष्ण
वंदावन प्यारा था मथुरा का लाला था
वो नन्द दुलारा था गोकुल का ग्वाला था
हाथ में मुरली थी यशोदा ने पाला था
वो कृष्ण सावली सूरत वाला काला था
मोहित
उधार
जीवन का बस एक आधार,
नही चाहिए हमको उधार।
बना रहे हमारा ये प्यार
चलता रहे ऐसे व्यापार।।
जिंदगी है एक दुकान
प्यार का इस मे सामान।
में करता रहूँ उपकार
कभी नही होवें ये उधार।