रविवार, 3 नवंबर 2019
मेरी जमानत
महंत हो गयें
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019
दीपावली
शनिवार, 19 अक्टूबर 2019
दिन का चेन चुरायेंगे
हम दिनों के चैन चुरायेंगे,
सपने रोज नयें बनायेंगे।
देख ली तुम्हारी चाहत को,
अब मिलने हम रोज आयेंगे।।
रात की नींद में जगायेंगे,
ख्वाब रोज हम बनायेंगे ।
दिल में तस्वीर तुम्हारी हो,
तुम को दिल मे हम बसायेंगे।।
नैनों में तुमको सजायेंगे,
ज़िंदगी अब संग बितायेंगे।
प्रीत की डोर तुम से बांध कर,
ये जीवन तुम पर लुटायेंगे।।
हम साथ तुम्हारा पायेंगे,
उम्र भर तुमको अब चाहेंगे।
इस दिल की धड़कन की धरा पर,
रोज सुमन तेरा खिलायेंगे।।
-- मोहित जागेटिया
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019
दीपावली
मिट्टी का दीया ले कर
हर घर में रोशनी ले जाएं
हर आंगन का अंधकार
मिटा कर प्रकाश फैलाएं
हर घर मे खुशहाली हो
ऐसी सबकी ये दीवाली हो।।
दीप ज्योति का प्रकाश बन
दीन दुखियों के मन को हर्षाएं
सबका भर दे खुशियों से दामन
सबके मन को आलोकित कर दे
पग पथ पर प्रेम के सुमन को बिछा कर
हम ऐसी दीवाली मनाएं।।
एक दीया सरहद के
जवान के नाम का जलाएं
जिनकी वजह से हमारी
ये दीवाली है हम उसकी
सुरक्षा का और खुशहाली का
दीया जला कर दीवाली मनाएं।।
जगमगाती ये दीप शिखा
मन के द्वेष को मिटा कर
पाप के अंधकार को हटा कर
मन की शांति के दीप को
प्रज्वलित कर प्रेम से
हम ये दीवाली मनाएं।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.
करवा चौथ मुक्तक
करवा चौथ का व्रत कर में चाँद का दीदार करूँ।
इस चाँद के लिए उस चाँद का आज इंतजार करूँ।
कलाई में चूड़ी, माथे में मांग बिंदिया लगा कर,
पति की लंबी उम्र का आज व्रत से त्योहार करूँ ।।
मोहित जागेटिया
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019
जन्मदिवस पर पत्र
प्रिय,
रेखा
आपको इस खूब सूरत दिन की मेरी और से बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।आज ही के दिन आप इस दुनिया मे आयें और ये दुनिया मेरे लिए बहुत खूब सूरत हो गई।तुम्हारा इस दुनिया मे आना और मेरी जिंदगी में आना इस से अच्छा मेरे लिए और कुछ नही हो सकता है।
में आपको इस दिन की शब्दों से दिल के भाव से बधाई दे रहा हूँ।सच मे तुम्हें ईश्वर ने मेरे लिये ही बनाया है।आप मेरे को मिलें में आपको मिला।ये ही मेरा परम् सौभाग्य है।
में आपके जन्मदिन पर आप से कुछ नही चाहता हूँ।हमेशा आपकी खुशी ईश्वर से मांगता हूँ।हमेशा तुम मुस्कराते रहों।आपकी खुशी में और गम में मैं हकदार हूँ।चाहें खुशी न मिलें पर आपके सारे गम में हर लूँ।आपकी लम्बी उम्र की ईश्वर से कामना करता हूँ।मेरी उम्र भी आपको लग जाएं।आपके जिंदगी के सफर में मैं हमेशा हम सफर बन कर साथ निभाहुँ।कभी कोई कष्ट नही दूँ।और ईश्वर से ये ही चाहता हूं कभी किसी से कोई मुसीबत न आयें।सब से खुशियों की दौलत मिलें।प्यार मोहब्बत की शोहरत मिलें।जीवन के हर कदम पर सफलता मिलें।हर सपना आपका सच हो।मेरी दिल से आपके लियें ये ही दुआ है।आपका और मेरा साथ हर जन्म में हो।हमारा प्यार अमर रहें।
सदा खुश रहने का तुम्हें उपहार दे रहा हूँ।
सदा महको जो वो फूलो का हार दे रहा हूँ।
मैं और तुम्हें कुछ दे नही सकता हूँ इसलिये
मैं शब्दों से दिल का प्यार ही प्यार दे रहा हूँ।
बस मेरी धड़कनों पर तुम्हारा प्यार लिख दूँ।
जहाँ बसेरा हो वही पर मैं ये संसार लिख दूँ।
हमेशा आपका मेरा साथ हो जन्म जन्म का,
हर जन्म में आपको मैं अपना हकदार लिख दूँ।।
आपका जीवनसाथी
मोहित जागेटिया
12/11/2019