मंगलवार, 17 मार्च 2020

होली

अपनों का ये प्यार है,फूलों की बौछार।
दोस्तों होली प्रेम का, रंगों का ये त्योहार।।

जीवन मे खुशियां भरे,भरे जो रंग प्यार।
आज प्रीत का रंग ले, होली हो इस बार।।

सब रंग में रंग गये,दोस्तों का ये प्यार।
सबने मस्ती खूब की,होली का त्योहार।
मोहित जागेटिया

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

तुम से ही जीवन के सपने निहारे हैं मैने

तुम से ही जीवन के सपने निहारे हैं मैंने ,
इस यादों के संग रोज दिन गुजारे हैं मैंने ।
अब शायद ये पतझड़ गई है वसंत आई है ,
खिल कर ज़िन्दगी के जो सपने तारे हैं मैंने ।।

तुम से ही मेरे जीवन की ये जो कहानी है ,
आँखों मे तेरी यादों का रोज ये पानी है ।
धड़कन की ये आरजू तुम से साँसों से बँधी ,
जो तस्वीर मेरे दिल मे वो मेरी रानी है ।।

-- मोहित जागेटिया

रविवार, 8 मार्च 2020

नारी



नारी
~~~
वो दिव्य ज्योति है
जो जल कर ज्ञान देती है
वो शब्द नहीं वो भावना है
नारी से सारी शुभकामनाएँ हैं ।

सब रिश्तों को वो निभाती है
माँ बन कर सारे सपने सजाती है
बहिन बन कर रिश्तों को अपनाती है
पत्नी बन कर प्रेम को लुटाती है
नारी ही रिश्तों को रिश्ता बनाती है ।

वो भक्ति में कभी मीरा होती है
वो शक्ति में दुर्गा माँ जगदम्बा होती है
सीता बन कर राम का साथ देती है
वो मोहन की दीवानी राधा होती है 
वनारी है देवी शक्ति जिसकी पूजा हम करते हैं ।

वो पन्नाधाय थी जिसने अपने पुत्र को बलि चढ़ाया
स्वाभिमान के लिए पद्मावती ने जौहर दिखाया
खूब लड़ी वो मर्दानी वाली झाँसी की रानी
विज्ञान में कल्पना ने चाँद छू कर आई
भारत माँ का मान रखा भारत की नारी ने ।

वो नारी इंद्रा थी जिसने अपने लोहा मनवाया था
सुषमा स्वराज ने विश्व मे भारत का मान बढ़ाया था
सोनिया ने दूसरों को प्रधानमंत्री बना कर देश चलाया था
निर्मला ने कभी रक्षा तो आज वित्तमंत्री का पद निभाया है
नारी ने राजनीति में सारी भूमिका निभाई है ।

--मोहित जागेटिया

कोराना

ज्यादा भीड़-भाड़ जहाँ हो , वहाँ हमको नहीं जाना है ,
हर बार हाथ धोना है , सर्दी-जुकाम से बचाना है ।
हम सबको सावधानी रखनी हैं और नहीं अब डरना ,
हम सभी को मिल-जुल कर कोरोना को आज हराना है ।।

-- मोहित जागेटिया

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

तुम से प्यार करते है बस तुम,,,,,


तुम से प्यार करते हैं बस तुमसे ही प्यार करते हैं ,
तुमको दिल दे कर बस आज तुमको स्वीकार करते हैं ।
तुम्हारा ख़्याल दिल में रहता तुम्हारा ही ख़्वाब दिल में ,
बस तुम्हारी धड़कनों से इश्क़ का इज़हार करते हैं ।।

-- मोहित जागेटिया

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

मेरे ये हालात है

आखों में आँसू है
दिल मे दर्द है
जाने क्या बात है ?

ग़म की तन्हाई में
गुजरी मेरी हर 
एक ये रात है ।

खामोश था
कुछ नहीं कहता था
कैसी ये मुलाकात है ?

भीगी आँखों से
ग़म छलकता है
कैसी ये बरसात है ?

मुसीबतों से भरे
जिंदगी के शायद
मेरे ये हालात है।।

मोहित जागेटिया

गीतों में डाला है

अपने ही गीतों को मैने शब्दों में ढाला।
जब से अंतमन की वेदना को मैने पाला।
दर्द भरी है जीवन की हर और एक गाथा,
हर गम को मैने शब्दों से गीतों में डाला।।
मोहित जागेटिया