शनिवार, 18 अप्रैल 2020

रिश्ते और रिश्तेदारी


टूटा हूँ मैं आज 
खुद की वेदना से
मिली नही मुझे
अब तक कोई 
भी सवेदना।
क्या ये रिश्ता
रिश्तेदारी का बंधन है।
जहाँ सम्बंध में भी
आज प्रतिबंध है।
जोड़े थे जो रिश्ते
हमने सह सम्मान से
उसमें आज ये अपमान कैसा है
हर पल जो यादों से
बिछड़ने लगें ये रिश्ते
कल क्या ये समुंदर बनेंगे
जो आज सरोवर भी नही बने है।।
मोहित जागेटिया

प्रकति का परिणाम

"प्रकृति का परिणाम है"
कुदरत की शक्ति
को देख आज
सारी मानव जाति
भयभीत है।
कुदरत को हमने
क्या क्या दिया है।
और आधुनिक सुविधाओं
के लिए कुदरत से हमने
क्या क्या लिया है।
जंगल को उजाड़ दिया
पर्वत को काट दिया
नदियों को मोड़ दिया।
आज ये उसका की
परिणाम है।
कभी सूखा तो कभी बाढ़
कभी आंधी तो कभी तूफान
हर चाल उसके हाथ में है
सृजन - विध्वंस।
हम कुदरत के अंश है
हमने ही कुदरत का दंश लिया।।

जन्मदिवस

अपार प्रेम और स्नहे रखने वाले,मेरी हर मुसीबत में मेरे साथ खड़े होने वाले। मेरे परम् मित्र अशोक आपको जन्मदिसव की बहुत बहुत शुभकामनाएं।।भगवान आपको लम्बी उम्र दे।।

हर दिन हर पल खुश रहें,दिल में हो मुस्कान।
महक उठे ये जिंदगी,जन्मदिन दे उड़ान।।।

 तुमको सब आशीष दे,मिलें खुशी का हार।
सलामत रहें जिंदगी,दुआ हो बार बार।।

सच्चा मान अजर रहें,हो लक्ष्मी का हाथ।
जीवन मंगलमय रहें,सरस्वती हो साथ।।

आप सदा खुश रहें, हो पूरे अरमान।
जीवन में मस्ती रहें, रब का मिलें जहान।।
मोहित जागेटिया



गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

मैं भीलवाड़ा हूँ,,,,,,,

मैं भीलवाड़ा हूँ...
कुछ दिन पहले बारूद ढेर पर पड़ा था
बहुत बड़ी मुश्किल में खड़ा था ।
बड़ी सूझ-बूझ से कोरोना की
जंग से सबके सहयोग से लड़ा था ।।
आज मैने ख़ुद के दम पर
कोरोना को हराया है 
बारूद ढेर से निकल कर
तोड़ा सुकून पाया है ।
आज हर ओर भीलवाड़ा...भीलवाड़ा हो गया
भीलवाड़ा मॉडल की चर्चा हर ओर है ।
भीलवाड़ा मॉडल के लिए श्रीमान राजेन्द्र भट्ट जैसे
कलेक्टर होना जरूरी है
सारे अधिकारी की
मेहनत जरूरी है ।
सम्पूर्ण भीलवाड़ा प्रशासन
का और सभी डॉक्टरों का पूरा सहयोग रहा है
वो सभी कोरोना वारियर्स जो
रात दिन लगे रहें इस जंग हो हराने के लिए ।
आज सम्पूर्ण हिंदुस्तान में भीलवाड़ा... 
मॉडल अपनाया जा रहा है ।
इसके लिए भीलवाड़ा की जनता
को भी बहुत बहुत बधाई है
जिसने नियमों का पालन किया है ।
ये जंग अकेले रह कर , घरों में रह कर
रात-दिन डॉक्टरों की मेहनत , लगन से
सबके सहयोग से जीती जाती है ।।

-- मोहित जागेटिया
-----भीलवाड़ा राज.

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

भगवान महावीर

ह्रदय से वंदन उनको पीड़ा हरके वो पीर हो गए।
सबकी एकात्मकता की भावना के नयन नीर हो गए।
वो सत्य,त्याग,तपस्या,सन्तवाणी ऐसी थी उनकी जो,
हम सबको दर्शन देते भगवान वो महावीर हो गए।
मोहित जागेटिया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

एक दीया देश के नाम जलाएंगे

एक दीया देश के नाम जलाएंगे।
देश से अब कोरोना को हराएंगे।
आज उजाला हो हर घर आँगन में ये,
एकता की मिसाल जग को बताएंगे।

आज मन मे दीया जले अंधकार से।
ये रौशनी हो हर अपने परिवार से।
आशाएं फिर से वही विश्वास होगी,
इस नफ़रत को मिटायें हम सब प्यार से।।

सबको आशाओं का दीप जलाना है।
हम हारे नही जग को ये बताना है।
हम अंधकार से प्रकाश की और चले
आज हमको कोरोना को हराना है।।

आज राहगीर को रास्ता बताना है।
एक दीया देश के नाम जलाना है।
ये जो दुनिया देख रही जिस सूरज को,
उस रौशनी से अंधकार भगाना है।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

रामनवमी पर

आप सबको रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।

मन में नगरी अवध की,पग पग उनका धाम।
 मानस में रहती सिया,जग में आयें राम।।

होय सारे काज सफल,ले आज एक नाम।
सारे हरते दर्द दुख,नाम एक वो राम।।
मोहित जागेटिया