सोमवार, 9 अगस्त 2021

श्रद्धा भाव खिलता है


उसके बगैर कभी पता भी नही हिलता है।
रबकी चाहत के बगैर कुछ नही मिलता है।
मिल जाता उसके दरबार में हर नसीब भी,
जहाँ जहाँ सच्ची श्रद्धा का भाव खिलता है।
मोहित जागेटिया

प्यार करती है




जब जब उसकी यादों की बरसात दिल पर बरसती है।
इस दिल के आंगन में वो खुशबू का सागर भरती है।
जीवन की हर एक उम्मीद उससे है पूरी होती,
वो जो मोहब्बत के सफ़र में दिल से प्यार करती है।
मोहित जागेटिया

बांसुरी




              बांसुरी
जब उसने हर शब्द सजाया है।
जिस स्वर को संगीत बनाया है।
कन्हैया बजाते बांसुरी को,
बंशी ने स्वर ऐसा गाया है।

 बंशी ने शब्द को दी पहचान ।
स्वर ने संगीत में दी मुस्कान ।
नटखट कन्हैया की शोभा है,
अतिसुंदर श्याम की बंशी शान ।

कन्हैया के मुख पर सँवर गई।
बंशी की धुन भी निखर गई।
मधुर मधुर ध्वनि अनुराग भरी,
राग को कभी अलौकिक कर गई।

जिसके हाथों में कभी सज गई।
ऐसा सुर,सात सुर से भज गई।
उसने जो संगीत सजाया है,
प्रेम के वन में वो जो बज गई।
मोहित जागेटिया














नीरज चोपड़ा


🥇🥇
भारत की शान तुमनें जग में बड़ाई है।
इस स्वर्ण की सफलता जो हमने पाई है।
ऐसा जो नीरज तुमने वो भाला फेका,
विश्व विजेता को खूब मन से बधाई है।।
मोहित जागेटिया
#नीरज #चोपड़ा जी💐💐

रविवार, 1 अगस्त 2021

दिल में हिंदुस्तान है


जो चाहत दिल में है वही दिल में अरमान है।
पूजा दिल में जिसकी उसी का ये गान है।
इस वतन की मोहब्बत आज मेरे दिल में ,
धड़कन और सासों में ये हिंदुस्तान है।।
मोहित जागेटिया

शिव भोले

शिव की हम पूजा करें, मन में शिव का वास।
सावन भोलेनाथ का,शिव से सारी आस।।

शिव शंकर का नाम ले, शिव करते उद्धार।
ऐसे भोलेनाथ की,महिमा अपरम्पार।।
मोहित जागेटिया





आज हवाएं प्यार की चल रही है


ये घटाएं बादलों से निकल रही है।
यादों की कहानी दिल में जल रही है।
धड़कन और सासें उसके नाम कर दी,
आज हवाएं प्यार की ये चल रही है।।
मोहित जागेटिया