मंगलवार, 8 मार्च 2022

खाटू श्याम


खाटू का मेला
दीवानों की बस्ती में हम भी दीवाने हो गयें।
आएं फागुन में तो, हम भी जाने माने हो गयें।।
मेले की मस्ती में बाबा के दर्शन से धन्य हो,
इस खाटू की नगरी में हम भी मस्ताने हो गयें।
मोहित जागेटिया

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

लता जी


शत शत #नमन #लतादी
आवाज की अमृत वाणी,संगीत की ताज।
जिसका अमृत रस हर ह्रदय पर हमेशा राज करेगा।व #भारतरत्न स्वर कोकिला #लता दी कि को #भावभीनी #श्रद्धांजलि

संगीत को भूल न पाए, वो साज बना गई।
सुरों की ऐसी लय दिल की आवाज बना गई।
वो आवाज की मधुर वाणी महकती रहेगी,
लता दी सुरों का ऐसा ताज,आज बना गई।।
मोहित जागेटिया

तुम्हें बुला रहा हूँ

मेरे दिल की आवाज से मैं बुला रहा हूँ।
मैं शब्दों के सुमन चरणों में चढ़ा रहा हूँ।
मेरे शब्द दिल के भाव से वंदना गाएं,
मुधर मधुर मेरे शब्द तुमको सुना रहा हूँ।।


शारदे तुम हाथों में वीणा बजा रही हो।
वेद से ज्ञान का पाठ माँ तुम पढ़ा रही हो।
स्वर से मिला रही,शब्दों के संगीत को,
वीणा से हर शब्द को स्वर से सजा रही हो।


ज्ञान के प्रकाश से अंधकार मिटा रही हो।
तुम शब्दों की भाषा से प्रेम लुटा रही हो।
कदम दर कदम हम सब सदा साथ चलते रहें,
सदा विश्वास का माँ तुम हाथ बड़ा रही हो।


तेरी वंदना में शब्द दीप जला रहा हूँ।
शब्दों की फूल माला तुमको चढ़ा रहा हूँ।
तुम्हारा आशीष मेरी कलम पर बना रहें,
माँ तुम्हें नमन कर आज कलम चला रहा हूँ।।
मोहित जागेटिया







शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

जिंदगी का ये मसला


जिंदगी का ये मसला कब हल होगा।
तुम सोचों तो आज भी ,ये कल होगा।
जाने कितने ख्वाबों ,बनना बिगड़ना,
हसीन कभी तो मेरा भी पल होगा।।
मोहित जागेटिया

फैसलों की घड़ियां


ये घड़िया फैसलों की अब सताएगी ।
दर्द है कितना शायद अब बताएगी ।
मुश्किल हालात से जब गुजर *जाएँगे*,
सच कभी तो उस पल की याद आएगी ।।

-- मोहित जागेटिया

आजाद कर जाएंगे


मोहब्बत करता है ये दिल नही बगावत करता है
झूटी बातों से ये मासूम दिल शिकायत करता है।
जिसको समझना था ये दिल नही समझ पाया आज तक,
झूटी उम्मीदों की तरह बस वो सियासत करता है।।
मोहित जागेटिया

सियासत करता है


मोहब्बत करता है ये दिल नही बगावत करता है
झूटी बातों से ये मासूम दिल शिकायत करता है।
जिसको समझना था ये दिल नही समझ पाया आज तक,
झूटी उम्मीदों की तरह बस वो सियासत करता है।।
मोहित जागेटिया