बुधवार, 6 अप्रैल 2022

होली

*प्रेम, सौहार्द,  एवमं रंगो से परिपूर्ण होली के इस पावन पर्व पर आप और आपके परिवार को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
 *दिलों में प्यार का रंग लगाएंगे।*
*नफ़रत की आज होली जलाएंगे।*
*इस होली में हर बुराई मिटा कर,*
*होली का ये त्योहार मनाएंगे।।*
मोहित जागेटिया

हिन्दू स्वराष्ट्र की आस आने लगी

भगवा पताकाएं अब आसमान में लहराने लगी है।
सदियों का इतिहास फिर से अब वही जो जगाने लगी है।
न बठे जाति वाद के भेद में एकता के दम पर फिर से,
ये हिन्दू स्वराष्ट्र हो अपना ये आस अब आने लगी है।।
मोहित जागेटिया

अधूरी कहानी


मेरी मोहब्बत की वो अधूरी कहानी है।
उसके बिना अब भी जिंदगानी मस्तानी है। 
जिसको हम क्या?उसके अपने भी न समझ पाएं,
उस लम्हें का मेरी आँखों मे ये पानी है।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

शहीद दिवस

#इंकलाब #जिंदाबाद है,
हमको #भगत सिंह,#राजगुरु,#सुखदेव भी #याद है..
इंकलाब के लिए,इस वतन की मिट्टी के लिए अपने प्राण की प्रवाह की बैगर हँसते हँसते #फाँसी के #फंदे को #चूम लिया।।उन #शहीदों को #शत #शत #नमन,,,,,,,,

"जिनकी इस मिट्टी के लिए समर्पित जवानी हो गई।
उनके लहू की आज खुशबू भी आसमानी हो गई।
भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव राष्ट्र के लिए तन मन से,
चूम लिया उस फंदे को जिसकी अमर कहानी हो गई।"

:-@मोहित जागेटिया

हिन्दू नववर्ष

नयें प्रकृति के परिवेश से प्रफुल्लित नई आभा की मुस्कान से प्रव्जल्लित मन की उमंग,उत्साह से उत्साहित हिन्दू नव वर्ष विक्रम सवंत 2079 चैत्र एकम की और शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

प्रकृति के सारे फूल भी खिल जाएंगे ।
सत्य सनातन धर्म को हम निभाएंगे ।
हमारी संस्कृति और संस्कार से आज ,
चैत्र एकम को नव वर्ष हम मनाएंगे ।।

-- मोहित जागेटिया
🚩🚩🚩🚩🚩🔥🔥💥💥💥🌾🌾🌻🌻🌞🌞

सोमवार, 21 मार्च 2022

मुक्तक


*मुक्तक...*
*********

शाम ढ़ले तो में रात का एक तारा बन *जाऊँगा* ।

चांदनी रात में सितारों का दुलारा बन *जाऊँगा* ।

वो रात हमारी खुशनुमा होगी सितारों के बीच ,

वो रात ढले तो में सूरज का प्यारा बन *जाऊँगा* ।।

         *-- मोहित जागेटिया*

मंगलवार, 8 मार्च 2022

खाटू श्याम


खाटू का मेला
दीवानों की बस्ती में हम भी दीवाने हो गयें।
आएं फागुन में तो, हम भी जाने माने हो गयें।।
मेले की मस्ती में बाबा के दर्शन से धन्य हो,
इस खाटू की नगरी में हम भी मस्ताने हो गयें।
मोहित जागेटिया