रविवार, 21 अगस्त 2022

तिरँगा

तिरंगे की शान का आज ये अभिमान आ रहा है।
देश की दिशाओं में तिरंगे का नशा छा रहा है।
इसबार हर हाथ में राष्ट्र ध्वज हमारा तिरंगा हो,
देश हमारा आज़ादी का अमर गान गा रहा है।
मोहित जागेटिया


हर घर,हर गली में तिरंगा हमारी शान है।
गगन में ये तिरंगा भारत का स्वाभिमान है।
जज़्बात, जुनून देश भक्ति का भाव जहाँ भरा,
तिरंगा भारत की संस्कृति का गौरव गान है।
मोहित जागेटिया

आज़ादी का अमृत महाउत्सव


इस मिट्टी की अब अलग कहानी होगी।
वतन के ख़ातिर तो हर जवानी होगी।
आज़ादी के अमृत महोत्सव पर यहाँ,
हर घर पर तिरंगे की निशानी होगी।।
मोहित जागेटिया

आज़ादी का 75 वर्ष




75 वे स्वाधीनता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।।ये आज़ादी का अमृत महाउत्सव उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।माँ भारती के सेवा करने को समर्पित है।ये देश अब उमंग,जोस,हिम्मत,गर्व के साथ माँ भारती के सेवा के साथ आगे बड़ रहा है।देश मजबूती के साथ खड़ा है।  जय हिंदी,जय माँ भारती,

भारत माँ की जय का उद्घोष मैं हर बार गाओ।
तिरंगे की आन,बान शान में हर पल इतराओ।
हमेशा माँ भारती की सेवा और समर्पण में,
तिरंगे की खुशबू बन कर फिजाओं में लहराओ।
मोहित जागेटिया

सोमवार, 20 जून 2022

पापा


ईश्वर की अनुपम कृति का उपहार है पापा।
जीवन कहानी में बड़े किरदार है पापा।
आज वो परिवार की हौसलो की ताकत है
हर सदी में भगवान का अवतार है पापा।।
मोहित जागेटिया

मंगलवार, 14 जून 2022

yogi


यूपी की फिर से पुकार है जनता से मिला जो प्यार है। कह रही जनता इसबार है योगी सरकार दमदार है ।। जनता योगी को लाएगी। जनता फिर कमल खिलाएगी

मोदी योगी एक संग है। माफिया गुंडे फिर तंग है फिर उत्साह और उमंग है आज ऐसा होली रंग है। ये होली भगवा आएगी। जनता फिर कमल खिलाएगी

Mohit Jagetiya

YourQuote.in

रविवार, 12 जून 2022

अमन में सुख चैन मिटा रहें है

वो नफरत की आग लगा कर क्यों? देश जला रहें है।
खुद को सविधान से बड़ा बता कर क्या बता रहें है।
उन्हें ये मुल्क कभी अपना जैसा नही लगता है,
पत्थर फेंक कर अमन का सुख चैन को मिटा रहें है।।
मोहित जागेटिया

शनिवार, 11 जून 2022

बरस आओ अब


नदिया,झरने,कोयल की कहानी तुम सुनाओ अब।
शीतलता बरसा कर अब ,तपन गर्मी मिटाओ अब।
सही बहुत गर्मी हमने,अब करते स्वागत दिल से,
इंतजार हो गया बहुत,धरा पर बरस जाओ अब।
मोहित जागेटिया