मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

जवान खो गए


कफ़न तिरंगा ओढ़ कर वो जो सो गए।
वतन की हिफाजत में वतन के हो गए।
लहू की बूंद से सींचा भारत माँ को,
वो जवान इस माटी ने कही खो गए।।
मोहित जागेटिया

घनश्याम

बदकिस्मत भी बदल जाएगी होंगे सारे काम।
सच्चे मन में बसा कर लेना प्रभु का सच्चा नाम।
मत घबरा इस संसार में क्या अच्छा क्या बुरा है
सुन लेंगे एक दिन तेरी हर पुकार को घनश्याम।।
मोहित जागेटिया

सोमवार, 9 जनवरी 2023

नव वर्ष 2023



*बढ़े जो कदम हमारे जहाँ पर* ,
*वहीं आशाओं का दिनकर सारा होगा* ।

*कुछ ग़म था, कुछ खुशियाँ भी थीं,*
*मगर आने वाला पल तो प्यारा होगा* ।

*जो पाया उस पर किस्सा बना ,*
अब छुटे सपना को भी इशारा होगा ।

*बीते साल की बात अलग थी* ,
*मगर आएगा वो साल हमारा होगा ।

*-- मोहित जागेटिया*

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

शादी की साल गिरह की शुभकामनाएं।।


खुशियों की चाहत वाला दिन मुबारक हो।
जीवन की हसरत वाला दिन मुबारक हो।
जिस दिन एक हुए थे सात फेरों से तुम
सच्ची मोहब्बत वाला दिन मुबारक हो।
मोहित जागेटिया

राज हो जाता है

कौन कब खुश,कब कौन नाराज हो जाता है।
जहाँ कल को भूल कर ये आज हो जाता है।
जहाँ कुछ भी नही वहाँ पर सब कुछ होता है,
राजनीति में कैसे भी राज हो जाता है।।
मोहित जागेटिया

जीवन पलता रहेगा


जिंदगी का सफ़र कब तक यू चलता रहेगा।
गम और खुशी से ये जीवन टलता रहेगा।
हर पल किसका साथ जीवन के नसीब में है,
प्रेम,करुणा,दया से जीवन पलता रहेगा ।।
मोहित जागेटिया

बुधवार, 9 नवंबर 2022

गुरुदेव का जन्मदिन


आज की ये पावन तिथि अत्यधिक महत्वपूर्ण।
देवउठनी एकादशमी वो तिथि है।इस तिथि को हमारे गुरुदेव सांसारिक जीवन को त्याग कर आध्यात्मिक दीक्षा ग्रहण की थी।हमारे गुरुदेव नये जीवन की आध्यामिक जीवन यात्रा में प्रवेश किया था इसलिये आज हमारे पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव है।🌷🌷🌷🌷
पूज्य गुरुदेव #महंत #दीपक #पुरी जी #महाराज को #जन्मदिवस की बहुत बहुत #बधाई और हार्दिक #शुभकामनाएं।।🙏🙏🙏🙏🎂🎂🎂

उस दिव्य अलौकिक छवि पर मेरा ये विश्वास है।
जिनकी पावन चरणों में सुकून का अहसास है।
जिन पर सच्ची श्रद्धा सुमन सदा बनी रहती है,
ऐसे संत ,महंत गुरुदेव जो मेरे पास है।।
मोहित जागेटिया
🙏🙏🙏🙏🙏