मोहित जागेटिया
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023
गुलाब
उसकी निगाहों ने एक ख्वाब दे दिया।
दिल ने दिल की बात का जवाब दे दिया।
सोचा इस बाग में एक हिस्सा मेरा,
तो,उसने तोड़ कर वो गुलाब दे दिया।।
मोहित जागेटिया
जवान खो गए
कफ़न तिरंगा ओढ़ कर वो जो सो गए।
वतन की हिफाजत में वतन के हो गए।
लहू की बूंद से सींचा भारत माँ को,
वो जवान इस माटी ने कही खो गए।।
मोहित जागेटिया
घनश्याम
बदकिस्मत भी बदल जाएगी होंगे सारे काम।
सच्चे मन में बसा कर लेना प्रभु का सच्चा नाम।
मत घबरा इस संसार में क्या अच्छा क्या बुरा है
सुन लेंगे एक दिन तेरी हर पुकार को घनश्याम।।
मोहित जागेटिया
सोमवार, 9 जनवरी 2023
नव वर्ष 2023
*बढ़े जो कदम हमारे जहाँ पर* ,
*वहीं आशाओं का दिनकर सारा होगा* ।
*कुछ ग़म था, कुछ खुशियाँ भी थीं,*
*मगर आने वाला पल तो प्यारा होगा* ।
*जो पाया उस पर किस्सा बना ,*
अब छुटे सपना को भी इशारा होगा ।
*बीते साल की बात अलग थी* ,
*मगर आएगा वो साल हमारा होगा ।
*-- मोहित जागेटिया*
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022
शादी की साल गिरह की शुभकामनाएं।।
खुशियों की चाहत वाला दिन मुबारक हो।
जीवन की हसरत वाला दिन मुबारक हो।
जिस दिन एक हुए थे सात फेरों से तुम
सच्ची मोहब्बत वाला दिन मुबारक हो।
मोहित जागेटिया
राज हो जाता है
कौन कब खुश,कब कौन नाराज हो जाता है।
जहाँ कल को भूल कर ये आज हो जाता है।
जहाँ कुछ भी नही वहाँ पर सब कुछ होता है,
राजनीति में कैसे भी राज हो जाता है।।
मोहित जागेटिया
जीवन पलता रहेगा
जिंदगी का सफ़र कब तक यू चलता रहेगा।
गम और खुशी से ये जीवन टलता रहेगा।
हर पल किसका साथ जीवन के नसीब में है,
प्रेम,करुणा,दया से जीवन पलता रहेगा ।।
मोहित जागेटिया
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)