बुधवार, 13 सितंबर 2023

G20 सम्मेलन


#G20 में भारत का जलवा भारत अब विश्व गुरु की राह पर जिन्दाबाद 🇮🇳🇮🇳
 हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐

आओ हम देखे भारत आज कितना बदल रहा।
पूरी दुनिया के संग खुद जज्बात से चल रहा।
हमारी कला,हमारी संस्कृति को देखे दुनिया,
भारत की हर परंपरा का सूर्य फिर निकल रहा

सदा शिखर पर अब ध्वजा लहराए मेरे भारत की 
मानवता के काम संस्कृति आए मेरे भारत की ।
आज सारी दुनिया भारत की ताकत को देख रही ,
जग सनातन संस्कृति को अपनाए मेरे भारत की 

*-- मोहित जागेटिया*
#G20Summit2023 
#NarendraModi #गौरव #भारत

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

कृष्ण जन्मोत्सव


बड़े धूम धाम से ये उत्सव मनाओ,
आज खुशियों के गीत गाओ,
आया मेरे भुवन मोहन कन्हैया का ये प्राकट्य उत्सव। सबको दो बधाई ! खुशियों की ये पावन वेला आई।
#आप #सबको #कृष्ण #जन्मोत्सव #की #हार्दिक #बधाई #और #शुभकामनाएं।।


सच्चे मन से जाएगा जो इनके पावन धाम ।
जिनके दर्शन से सिद्ध हो जाएंगे सारे काम ।
मन में रखना सच्ची श्रद्धा के सच्चे भाव सदा ,
भव पार करेंगे राधे राधे श्रीकृष्ण का नाम ।।

कृष्णा-कृष्णा गाकर ये मन श्याम का बन जाए ।
भक्ति भाव में खो कर उसके धाम का बन जाए ।
हम भी सदा कृष्ण-कृष्ण गाते रहे जिंदगी भर ,
सदा जिंदगी का ये सफ़र श्याम नाम बन जाए ।।

*-- मोहित जागेटिया*

रविवार, 3 सितंबर 2023

सफ़ल चन्द्रयान लैंडिंग


""चन्द्रयान की सफ़ल लैंडिंग की ISRO को बहुत बहुत बधाई।""
 "हम सबको गर्व है।आज हम चाँद पर है।"
वैज्ञानिकों की आशाओं ,विश्वास और मेहनत का कठोर परिश्रम की परिकाष्ठा का ही फल है कि आज चाँद की सतह पर हमारा चन्द्रयान सफलता पूर्वक सफ़ल हुआ है।बहुत बहुत बधाई उन सब वैज्ञानिकों जो इस मिशन को अंजाम तक ले गए।।सम्पूर्ण भारत वासी को बहुत बहुत बधाई।
#हिंदुस्तान जिंदाबाद

धरती से आसमान की ये लम्बी उड़ान है।
जो ताक़त देखे संसार वो अनुसंधान है।
विज्ञान ने कामयाबी पर तिरंगा फहराया,
आज चाँद की धरा पर हमारा चन्द्रयान है।।

दुनिया में सदा आगे रहा भारत का विज्ञान।
चाँद को भी खोज लेगा हमारा अनुसंधान।
हमारे जांबाज वैज्ञानिकों को करते सलाम।
बधाई! सबको चाँद पर पहुँचा जो चन्द्रयान।।

अब आसमान भी गायेगा हमारा गान।
दिया जो देश को सबसे बड़ा ये सम्मान।
भारत भूमि से अंतरिक्ष भेद मिटाएंगे,
चाँद पर भी मेरा भारत अब सदा महान।।
मोहित जागेटिया




शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

चन्द्रयान की सफलता की बधाई


सबसे आगें बड़ रहा,हमारा जय विज्ञान।
इस धरती से चांद तक,अपना हिन्दुस्तान।


""ये नई प्रभात हो रही है""

हमनें ही इतिहास लिखा है ,
हमनें इतिहास बनाया है ।
भारत माँ का मान है रखा ,
इस जग में मान बढ़ाया है ।।

विज्ञान की मेहनत को देख ,
सारी दुनिया भी जान रही ।
जिसमें कभी कुछ नहीं समझा ,
वो भी लोहा मान रही है ।।

अब खुशियों की बारिश होगी ,
देख सुहाना मौसम आया ।
इस धरती से गगन चलें हम ,
तिरंगा चाँद पर लहराया ।।

इस राष्ट्र चेतना का बढ़ता ,
सारा हमारा यशगान है ।
ये नई प्रभात है हो रही ,
नये भारत नई उड़ान है ।।

देख लो दुनिया वालों आज ,
हम ऋषियों की संतान है ।
भारत भूमि वेदों की रही ,
हमारी सच्ची पहचान है ।।

चंदा मामा अब दूर नहीं ,
माँ और मामा पास है ।
रिश्ते में अटूट प्रेम भरा ,
रक्षा बंधन का विश्वास है ।।

ये सदा शिखर पर ध्वजा रहे ,
इस धरती का भेद मिटाया ।
भरी हौसलों की उड़ान जो,
चाँद पर तिरंगा लहराया ।।

-- मोहित जागेटिया


रविवार, 6 अगस्त 2023

मैं भीलवाड़ा हूँ


मैं भीलवाड़ा हूँ...
भीलवाड़ा , जो कोरोना में
वही भीलवाड़ा , मॉडल
मेरी दुनिया में
पहचान बनी थी ।

आज मैं वही भीलवाड़ा हूँ ।
जो जघन्य अपराध ,
नाबालिक का बलात्कार ,
हत्या और लूट जैसी घटनाओं के
मातम पर रो रहा हूँ ।

बेटियों की असुरक्षा की
रोज दास्तान सुन और
देख रहा हूँ ।
कहाँ बेटियों की सुरक्षा की बातें होती हैं
और इधर...
कैसी-कैसी घटनाएँ सामने आ रहीं हैं ?
कभी स्कूल में बेटियों को 
मल-मूत्र पिलाया जा रहा है
तो कहीं पर नाबालिग बेटियों से 
दुष्कर्म कर के मार कर 
जलाया जा रहा है ।

उस निर्दोष मासूम बेटी का क्या दोष था ,
जिसको भभकती आग में जला दिया गया ?
ऐसी क्या मजबूरी थी
जो हैवानियत बन गई ?
कैसे कोई किसी को
टुकड़ों में काट सकता है ?
सत्ता पक्ष और विपक्ष
बस राजनीति कर रहें है ,
प्रशासन भी लाचार दिख रहा है
किसी को कोई कानून का भय नहीं !
इसलिए ऐसी घटनाएँ घट रहीं हैं ।

ऐसे अपराध से मैं 
अब हैरान हूँ ।
मेरे ( भीलवाड़ा ) दामन के दाग पर
आँसू बहा रहा हूँ ।
सबको इंसाफ की लड़ाई में
आगे आना होगा ।
जो भी दोषी है उनको 
फाँसी पर जल्द से जल्द 
लटकाना होगा ।

ऐसी सजा 
दोषियों को जल्द मिलें कि
भीलवाड़ा की एक मिसाल
देश मे बन जाए ,
हर बेटियों को इंसाफ मिल जाए ।

*-- मोहित जागेटिया*
गाँव-सिदडियास भीलवाड़ा

मंगलवार, 25 जुलाई 2023

चन्द्रयान 3


आज उम्मीद की किरण में विश्वास हम है।
चन्द्रयान की क़ामयाबी के पास हम है।
पूरी दुनिया देखेगी भारत की ताक़त,
वो इरादों की उड़ान पर आकाश हम है।।
मोहित जागेटिया

शनिवार, 8 जुलाई 2023

ग़ज़ल


शक़ल दिखती है , न शरीर दिखता ,
तुम कहाँ पर रहते हो आज कल ?

अब तो सफ़र किधर है जीवन का ?
कैसा है इस जीवन का हर पल ?

कदम में हो तेरे मंजिल और ,
हमेशा मुसीबत का निकले हल ।

किरदार हमेशा चमकती रहे ,
इन आँखों में रहे खुशी का जल ।

हमारी ये शुभकामनाएँ  हैं ,
जीवन में हमेशा हो तुम सफल ।

*-- मोहित जागेटिया*