गुरुवार, 25 जनवरी 2024

विधायक

हर मुश्किल में सहायक बने हो।

जनता के तुम तो नायक बने हो।

दे रहा दिल तुमको बधाई आज,

तुम तो हमारे  विधायक बने हो।

मोहित जागेटिया

शुभ घड़ी आई

ये शुभ पावन वेला आई ।

खुशिया ही खुशिया छाई1। 


सालो साल बीत गया,मिल गया प्रभु का ये धाम।

कही भक्तों की कठोर तपस्या अब आई काम।

आज मंगल के दीप जला कर प्रभु का गान करो

अवधपुरी सज गई घर आएं सबके आज राम।।


मंगल के सब दीप जलाओ।

खुशिया से खुशी मनाओ।।


आज स्वागत में सज गया हर आंगन का हर द्वार।

राम भक्तों को निमंत्रण,करो सब आज स्वीकार।

बन गया राघव का अयोध्या में भव्य ये मंदिर,,

जानकी खुश होगी खुद का होगा भवन इसबार।।


राम को राम आज घर मिला।

पुण्य पवित्र राम दर मिला।।


सब भक्तों का मन से हर बार अभिनंदन होगा।

फूलों से महकता राम का भव्य आंगन होगा।

सुना था ये मन,प्यासा था बिन दर्शन से ये तन,

प्रभु राम की अलौकिक छवि का रोज दर्शन होगा।।


अवधपुरी को खूब बधाई।

शुभ वेला जो अब पाई।।


राम विराजेंगे सज गया राम का ये दरबार।

मंगल आरती होगी ,होगा राम का श्रृंगार।

राम का करो स्वागत राम जो अपने घर आएं,

इस पावन तिथि का हर बार मनाएंगे त्यौहार।।


अब तो राम लला आएंगे।

राम के गीत गाएंगे।।


इस शुभ घड़ी में प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान होंगे।

शुभ पल में सारे देवता और भगवान होंगे।

पुष्प वर्षा होगी, राम का जय जयकार होगा,

पूजा, हवन,मंत्रो से राम विराजमान होंगे।।।।

मोहित जागेटिया

भीलवाड़ा राज.

राम मंदिर

राम को राम का धाम मिल गया।

प्यासे नैनो को काम मिल गया।

सत्य सनातन की ये जीत हुई,

अब मंदिर को भी राम मिल गया।।


रोली,कुमकुम का थाल सजाएंगे।

हम सब मंगल का दीप जलाएंगे।

सज धज कर तैयार अयोध्या नगरी,

भव्य स्वागत होगा, राम आएंगे।।


नई भोर नया सवेरा लिख जाएगी।।

इतिहास वो कहानी याद दिलाएगी।

अवध में राम का ऐसा स्वागत होगा,

लता लता भी राम नाम को गाएगी।।

मोहित जागेटिया


राम मंदिर


आज हर लता लता राम गीत गा रही।

कही  वर्षा  की  तपस्या रंग  ला  रही।

पावन शुभ वेला अब नज़दीक आ रही।

हम सबको ये खुशी तो मन से भा रही।

सज गई राम जो आयोध्या आएंगे।

हर गली गांव को अयोध्या बनाएंगे।

हम सब जगह राम ज्योति को जलाएंगे।।1


आज राम के स्वागत में सजा हर द्वार।

धूमधाम  से  मनेगा  अब ये  त्योहार।

नई दीवाली होगी फिर से इसबार।

चोरों दिशा में होगा अब जय जयकार।

हर मंदिर को मिल कर खूब सजाएंगे।

प्रभु राम जो अपने धाम में आएंगे,

हम सब जगह राम ज्योति को जलाएंगे।।2


सारे देव दर्शन को रोज आएंगे।

मेरे रघुवर भी जन जन को भाएंगे।

नित्य राघव का भक्त दर्शन पाएंगे।

घर घर फिर से भगवा ध्वज लहरायेंगे।

संस्कृति सनातन की आगे बढ़ाएंगे।

फिर अवध में राजा राम घर आएंगे।

घर घर दीप ज्योति को आज जलाएंगे।।3

मोहित जागेटिया





राम मंदिर

राम ने जो चाहा वो राज आया।

राम ने जो चाहा वो आज आया

अब सदियों तक याद रहेगा ये दिन,

नई सदी का ये नया साज आया।।

मोहित जागेटिया

#जयश्रीराम,#जन्मभूमिश्रीराम #अयोध्या

#राममय



गुरुवार, 2 नवंबर 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।।



हे गणपति गजानन नमन है।

प्रथम पूज्य मेरा वंदन है।।


तुममें श्रद्धा का दर्शन है।

जय जय विनायक गजानन है।।


गजानन बाधा विध्न हर्ता।

हर मंगल काज मंगकर्ता।।


तुम पधारों मेरे घरद्वार।

करो मेरा आंगन स्वीकार।।


तुम विनती सुनो पालन हार।

करते आपकी जय जयकार।।


मोहित जागेटिया


कोटड़ी श्याम


जन-जन की आस्था का धाम है कोटड़ी ।
चारभुजा  नगरी  का  नाम  है  कोटड़ी ।
हर  सच्ची  श्रद्धा  का श्याम है कोटड़ी *,*
प्रभु चरणों में सदा *प्रणाम* है कोटड़ी ।।

जपते नाम तो सदा पास है कोटड़ी ।
सदा भक्ति का जो आभास है कोटड़ी ।।
तीनों दिशा शिव का निवास है कोटड़ी *,*
ये सच्ची निष्ठा की आस है कोटड़ी ।।

 फूलों से सजता दरबार है कोटड़ी ।
 श्याम गले में सजता हार है कोटड़ी ।
 सुंदर शोभा का अवतार है कोटड़ी *,*
 मन से बोलो जय जयकार है कोटड़ी ।।

 *-- मोहित जागेटिया*