मेरी दोस्ती को कभी उनकी ताकत से मत तोलना।
दिल से बने इन रिश्तों में कभी तुम झूट मत बोलना।
मेरी जिंदगी का सफर हम सफर का ये तजाका है,
मेरी वेदना तुम किसी के सामने अब मत खोलना।
मोहित
गुरुवार, 26 जुलाई 2018
मेरी दोस्ती को
बुधवार, 25 जुलाई 2018
मेरी पहचान है
जिस पर मेरा विश्वास है, वो मेरे भगवान है
जिसकी पूजा,वंदना करू, वो ये हिंदुस्थान है।
इस दिल मे हमेशा ही इसका सम्मान रहता है
ये ही मेरी मुस्कान ये ही मेरी पहचान है।
मोहित
कारगिल
कारगिल की घाटी पर जब तिरंगा लहराया था।
पाक को धूल चटाने का गीत हमने गाया था।
मेरा भी नमन देश के हर उस जवानों को आज,
जिन्होंने इस मिट्टी पर अपना खून बहाया था ।
मोहित
मंगलवार, 24 जुलाई 2018
हिंदुस्थान
सीनें में तुम हो तुम ही मेरी जान हो ।
जान कहूँ तो तुम ही मेरी पहचान हो ।
वतन से प्यारा मेरा और कोई नही ,
छोटे से दिल मे तुम बड़ा हिंदुस्थान हो।
मोहित
ये ही मेरी पहचान है
जिस पर मेरा विश्वास है, वो मेरे भगवान है
जिसकी पूजा,वंदना करू, वो ये हिंदुस्थान है।
इस दिल मे हमेशा ही इसका सम्मान रहता है
ये ही मेरी मुस्कान ये ही मेरी पहचान है।
मोहित
बदनाम होने दूँगा
मोहब्बत की कभी नही शाम होने दूँगा।
जीवन को कभी नही नीलाम होने दूँगा।
करता रहूँगा हमेशा नेक काम यहाँ पर,
कभी नही खुद को मैं बदनाम होने दूँगा।
मोहित जागेटिया
बुधवार, 18 जुलाई 2018
बारिश बन कर आ जाहो
तन मन मेरा प्यासा है
उपवन मेरा प्यासा है।
इस में आज राग भर दो
इस मे आज आग भर दो।।
प्यास मिटा दो मेरी तुम
आस मिटा दो मेरी तुम।
बारिश बन कर आ जाहो
ख्वाहिश बन कर छा जाहो।।
तन मन गीला हो जाये
तू रिम झिम बन कर आये।
मेरी खुशिया तेरे पर
मेरी दुनिया तेरे पर।।
चिड़िया जैसे चहका दो
जीवन को तुम महका हो
हर लता लता खिल जाए
प्यासा दिल भी मिल जाये।
मोहित