मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

मजदूर

  "कविता"

सुबह जाता हूँ
शाम को घर आता हूँ
दिन भर पसीना बहाता हूँ
अपना,अपनी मेहनत का
मैं खाता पीता हूँ।
हाँ मजबूर हूँ!
क्योंकि मैं मजदूर हूँ।
धूप,सर्दी, बरसात में सहता हूँ
क्या होती है? भूख जब
पत्थर को सिर पर उठाता हूँ।
आखों में आंसू
दिल मे दर्द रहता है
जब शाम को घर आता हूँ
जैसे तैसे रात को भूख मिटा कर
सुकून की नींद में सो जाता हूँ।
हाँ ,मैं मजदूर हूँ!
पर अपनी मस्ती में रहता हूँ ।
लोग दबाते,कमजोर समझते
शोषण भी करते है।
पर मैं अपनी मेहतन से उनको दबाता हूँ।
हाँ !मैं मजदूर हूँ क्योंकि में मजबूर हूँ। ।

                मुक्तक
खुद को मैने अपनी मेहनत से आगें बड़ाया।
मेहनत के दम पर मैंने खून पसीना बहाया ।
मैं कभी किसी भी काम से अब घबराता नही हूँ,
अपनी मेहनत के दम पर मैं मजदूर कहलाया।।
मोहित जागेटिया

अधूरे सपने

अधूरे सपनों को देख कर दिल मेरा रोता है।
एक पिता का साया अपने बच्चे पर होता है।
जब एक माँ घर मे नही होती हैं तो उस घर में
बच्चा और पिता कभी नही सुकून से सोता है।
मोहित जागेटिया

सोमवार, 29 अप्रैल 2019

मतदान

ये भारत महान रहें, लोकतंत्र है शान।
ज्यादा से ज्यादा पड़े,भारत का मतदान।।

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

जन्मदिन

     "जन्मदिन मुबारक हो"
जन्मदिन पर आज दुआ हैं हमारी।
सदा  खुश  रहें  ये दुनिया  तुम्हारी।।
सदा प्रफुल्लित हो जीवन तुम्हारा।
सदा खुश का आशीष दे जग सारा।।
हर पल पुष्प वर्षा की बरसात हो।
सपना जो सच हो आज वो रात हो।
पूरे हो तुम्हारे आज सारे अरमान।
होंठों पर रहें हर क्षण ये मुस्कान।।
जिंदगी का हर पग पथ हो आसान।
सदा,सदा खुश रखें तुम्हें भगवान।।
यश,कीर्ति,प्रगति,उन्नति का विकास हो ।
चाहो  जो  खुशी  तुम्हारे  पास  हो।।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

पृथ्वी


अतुकांत कविता  
  मैं पृथ्वी हूँ
सात समंदर से बनी मैं पृथ्वी!
ये आकाश मेरा है ये धरती मेरी है
इस पर बहती पवित्र नदियाँ
झरने,पेड़ पौधे फूल कलिया
सब मेरे है।
कही पर सागर तो घाघर है
कही पर पर्वत,पहाड़ तो
कही हिमालय है और कही
रेत का रेगिस्तान है।
कितनी प्यारी मैं हूँ पृथ्वी
जीव,जंतु,चर अचर प्राणी
सब मेरे पर रहते हैं।में सब का
पालन पोषण करती हूँ।
मैं अम्बर हूँ,में ही चाँद तारे सितारें हूँ।
में शुद्ध हवा हूँ।
मैं ऋषियों,मुनियों की तपो भूमि
यज्ञ हवनों से शुद्ध रहती थी।
पर आज लोगों ने मुझे दूषित
प्रदूषित कर डाला।
में बरसात हूँ, मैं ही आपदा हूँ
मेरा करो तुम सब अब बचाव
वरना इसकी सजा सबको मिलेंगी।।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

हनुमान जयंती


हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

संकट हरते पाप भी,संकटमोचन नाम।
चरणों मे हनुमान के,होते सारे काम।।

मंगल जिसका वार है,मंगल के भगवान।
पवन पुत्र राम दूत है,रामभक्त हनुमान।।

जब सीने में राम है, राम भक्ति में ध्यान।
पूजा करते राम की ,रामभक्त हनुमान।।

मोहित जागेटिया

बजुर्गो का सम्मान देना


रोती हुई आँखों पर तुम तो मुस्कान देना।।
जिस छाया में सुकून मिलें वो पहचान देना।
हमेशा उनका मान और सम्मान करना तुम,
दुआयें मिलेंगी बुजर्गो को सम्मान देना।।
मोहित जागेटिया