मंगलवार, 20 अगस्त 2019

कान्हा,श्याम


ओ मुरली वाले श्याम,
ब्रज उसका है धाम,
मुरली की धुन पर,
वो रास रचाते है।
साँवले सलोने प्यारे,
दुख कष्ट सारे हारे,
जब जमुना किनारे,
बंशी को बजाते है।
शीश है मुकुट मोर,
दही,माखन वो चोर,
सबको मोहे मोहन,
मोहन सजाते है।
खिल जाता तन-मन,
मन बसे वृंदावन,
जीवन भी खिलता है,
जब कान्हा गाते है।।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

वो श्याम गोकुल की गलियों में बंशी बजाते है।
गोपियों  संग  वो  वृंदावन  में  रास  रचाते  है।
राधा  का  कान्हा,प्रीत राधिका से मोहन ऐसी ,
जब  भी  राधे-राधे  गाते  हैं  कान्हा  आते  है।
मोहित जागेटिया

तुम राधिका में तुम्हारा श्याम

तुम्हारी चाहत में मैं तुम्हारा हूँ।
मैं तुम्हारा हूँ सारा का सारा हूँ।
तुम्हारी मोहब्बत का तारा भी में
मैं तुम्हारे प्यार का वो सितारा हूँ।।

मैं तुम्हारा रास्ता तुम्हारा घर हूँ।
बहते प्यार का तुम्हारा समंदर हूँ।
इस जीवन पथ का राहगीर हूँ मैं तो
मैं तुम्हारा सफर का अब हमसफ़र हूँ।।

तुम मेरे नाम मैं तुम्हारे नाम हूँ।
सीता तुम बनो मैं तुम्हारा राम हूँ।
बांधी हमने तुमसे प्रेम की ये डोर,
तुम वो राधिका मैं तुम्हारा श्याम हूँ।
मोहित जागेटिया

रक्षाबंधन और 15 अगस्त

आप सभी को 73 वां स्वतंत्रता दिवस की और रक्षाबंधन
के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
आजादी का ये पावन पर्व उन शहीदों को याद करने का दिन है।जिनके बलिदान के कारण भारत देश को आजादी मिली।आओ इस आजादी के पावन पर्व को और रक्षाबंधन के त्यौहार को भाईचारे और प्रेम के साथ बनायें।

तिरंगा देश की शान है,भारत की मुस्कान।
ये लहराता गगन पर,भारत का सम्मान।।

रिश्ता भाई बहिन का,जिसमें अटूट प्यार।
बहिन की रक्षा वचन का,राखी का त्यौहार।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

रक्षाबंधन

भाई बहिन
के प्यार का त्यौहार
रक्षाबंधन ।

एक धागे से
दिल के बंधन में
प्यार का रिश्ता।।

वो डोर नही
रिश्तों का उपवन
जो महकता।।

पवित्र प्रेम
अटूट बंधन है
दिल का रिश्ता।।

जहाँ समाई
जीवन परछाई
वो बंधन है।

वो राखी मेरी
प्यारी बहिना से है
ये त्यौहार है।।

वो डोर नही
रक्षा का वचन है
रक्षाबंधन।।

मोहित जागेटिया

सोमवार, 12 अगस्त 2019

मैं तुम्हारा कान्हा

      ''मैं तुम्हारा कान्हा"
मेरी प्रीत तुम से राधे मैं तुम्हारा कान्हा।
मेरे गीत तुम से राधे मैं तुम्हारा कान्हा।
मैं तुम्हारा घनश्यान हूँ तुम मेरी राधे हो,
बन्धन रीत तुम से राधे मैं तुम्हारा कान्हा।।

राधे तुम मेरी ओजल सी आँखों का नीर हो।
बन्धन के प्रीत की रीत तुम राधे तकदीर हो ।
जहाँ जहाँ राधे तुम हो वहाँ मैं रहता राधे,
मेरी परछाई तुम राधे मेरी तस्वीर हो।।

मेरे जीवन के सपनों का श्रृंगार हो राधे।
मन मोहन के जीवन का तुम अवतार हो राधे।
राधे तुम से मन मेरा हमेशा खिल जाता है,
मेरे मन के आंगन पर खिलता हार हो राधे।।

मन मोहन मेरा नाम मैं तुम्हारा कान्हा हूँ।
मेरे चरणों मे धाम मैं तुम्हारा कान्हा हूँ।
मोर मुकुट बंशी वाला मैं गाय का ग्वाला हूँ,
मैं तुम्हारा ही श्याम मैं तुम्हारा कान्हा हूँ।।
मोहित जागेटिया

नयें भारत के तुम विधाता हो

नयें भारत के तुम ही विधाता हो।
सदा ये देश तुमको अब गाता हो।
शासन ऐसे ही तुम करते रहना।
तुम सच्चे सेवक ये दिल का कहना।।
सदा तुम्हारा शासन आता रहें।
ये दिल तुमको हमेशा गाता रहें।।
मेरे इस देश की अब तुम आस हो।
देश की जनता का तुम विश्वास हो।।
आज अखंड भारत की तुम धार हो।
नयें भारत की तुम ही पतवार हो।।
मोदी तुम आज पटेल सरदार हो।
अब तुम नयें भारत का अवतार हो।।
मोहित जागेटिया

शनिवार, 10 अगस्त 2019

कश्मीर

आओ मिल कर कश्मीर के लोगों को आज गलें लगाएं।
कश्मीर की खिलती वादियों में अब हम हमेशा घुल जाएं।।

वो हमारे सारे लोग अपने है उनको भी अपनाएं।
उन लोगों का साथ ले कर हम सब उनको आगे बढ़ाएं।।

कोई भाई बहिन कोई माँ आज नही कोई पराया।
हम सब एक बंधन में बंध जाएं सबको अब अपनाया।।

कश्मीर हमारा जन्नत था इसको आज जन्नत बनायें।
हर कश्मीरी के चेहरे पर अब सच्ची मुस्कान लायें

अब हर कश्मीर के लोगों को हम शिक्षा का ज्ञान दिलाएं।
कश्मीर का शांति का पैगाम दे कर दुनिया को दिखाएं।।

हर कश्मीरी के पास अपना कम्प्यूटर और विज्ञान हो।
कश्मीर भारत माँ का मस्तक ये सबको अभिमान हो।।

आज हर क्षेत्र में वो भागीदार हो सम्पूर्ण विकास हो।
हमारे दिलों के भाव दिल से मिल जाये ये विश्वास हो।।

कश्मीर के चमन में अब सारे के सारे फूल खिलायें।
आओ मिल कर कश्मीर के हर घर पर तिरंगा लहरायें।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.