मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

आसान


ये सफ़र हमारा आज आसान हो।
न कोई गम हो,दिल में मुस्कान हो।
इस जिंदगी की लहरों के बीच में,
जिंदगी में आएं कितने तूफान हो।

हिंदुस्तान


ये वो हिन्दुतान है,नही डरते जवान।
देश सदा आगे रहा,हो जाये बलिदान।।
मोहित जागेटिया

चलना होगा

मुश्किलों से अब निकलना होगा।
हालात को अब बदलना होना।
जिंदगी को जीतना है तो अब,
सफ़र में  फिर से आज चलना होगा।
मोहित जागेटिया

चलना होगा

उसको ख़ुद अब बदलना होगा ।
सफ़र में जब भी चलना होगा ।
इस अंधेरी रातों से आज ,
सूरज बनकर निकलना होगा ।।

-- मोहित जागेटिया

राजस्थान


जो अमर कहानी रही,जिसका ऊंचा मान।
ये वीरों की शान है,धरती राजस्थान।।
:-मोहित जागेटिया

पहचान है


मेरी मंजिल मेरा सफ़र नहीं आसान है।
आज चलना फिर रूकना ये ही नुकसान है।
ख़ामोश लब पर कुछ कह पाना आसान नहीं,
हर गम में भी मुस्कराना आज पहचान है।
मोहित जागेटिया

रविवार, 12 सितंबर 2021

क्यों किस्मत बनाई




जो नसीब में नही था उसको क्यों किस्मत बनाई,
अगर ज़िंदगी में नही क्यों वो ज़िंदगी में आई।

अब जिसका नाम नही रहा हाथों की लकीरों पर,
क्यों मेरी दुनिया उसने अपने संग सजाई।

अगर मिल कर बिछड़ना था जीवन सफ़र में कही तो,
ज़िंदगी में क्यों मिल कर बिछड़ने की आग लगाई।

मेरी आस्था और विश्वास अब टूटा है ईश्वर
मेरा भरोसा और हर उम्मीद भी अब मिटाई।

शिकायत तुम से है भगवान, ज़िंदगी के सफ़र में,
जिनका साथ नही था क्यों उनसे ज़िंदगी मिलाई।
मोहित जागेटिया