सोमवार, 20 जून 2022

पापा


ईश्वर की अनुपम कृति का उपहार है पापा।
जीवन कहानी में बड़े किरदार है पापा।
आज वो परिवार की हौसलो की ताकत है
हर सदी में भगवान का अवतार है पापा।।
मोहित जागेटिया

मंगलवार, 14 जून 2022

yogi


यूपी की फिर से पुकार है जनता से मिला जो प्यार है। कह रही जनता इसबार है योगी सरकार दमदार है ।। जनता योगी को लाएगी। जनता फिर कमल खिलाएगी

मोदी योगी एक संग है। माफिया गुंडे फिर तंग है फिर उत्साह और उमंग है आज ऐसा होली रंग है। ये होली भगवा आएगी। जनता फिर कमल खिलाएगी

Mohit Jagetiya

YourQuote.in

रविवार, 12 जून 2022

अमन में सुख चैन मिटा रहें है

वो नफरत की आग लगा कर क्यों? देश जला रहें है।
खुद को सविधान से बड़ा बता कर क्या बता रहें है।
उन्हें ये मुल्क कभी अपना जैसा नही लगता है,
पत्थर फेंक कर अमन का सुख चैन को मिटा रहें है।।
मोहित जागेटिया

शनिवार, 11 जून 2022

बरस आओ अब


नदिया,झरने,कोयल की कहानी तुम सुनाओ अब।
शीतलता बरसा कर अब ,तपन गर्मी मिटाओ अब।
सही बहुत गर्मी हमने,अब करते स्वागत दिल से,
इंतजार हो गया बहुत,धरा पर बरस जाओ अब।
मोहित जागेटिया

बुधवार, 18 मई 2022

हनुमान


शक्ति और भक्ति से जो बलवान है।
राम सिमरन से जिसका गुणगान है।
संकट और पाप को जो भी हरते ,
वो राम भक्त हमारे हनुमान है।।
मोहित जागेटिया

जिसने फूलों का भी श्रृंगार किया।
उसको हमने भी स्वीकार किया।
धरा की गंध भी महकने लगी,
ईश्वर का सबने आभार किया।।
मोहित जागेटिया

राम को प्रणाम



जिसने हमकों मुसीबत से लड़ना सिखाया है
इस जग में जीवन जीने के मार्ग बताया है।
उस ईश्वर प्रभु श्री राम की चरणों में प्रणाम,
जिसने हमको मर्यादा का पाठ पढ़ाया है।
मोहित जागेटिया

जिसने त्याग की भावना भरी वो बड़ा नाम है।
मन शक्ति के भाव की साधना का जहाँ धाम है।
देश प्रेम मर्यादा की व्याप्त पवित्र धारा में ,
नाम प्रभु श्री राम का जिसको मेरा प्रणाम है।।
मोहित जागेटिया

दादा पोती

*दादा जी और पोती*

मेरे जीवन के सपनो की मुस्कान है दादा।
मेरे कर्तव्य पथ की ये तो पहचान है दादा।।

जिनका आशीर्वाद सदा मिलता रहा जीवन में,
उस ईश्वर की कृति का वो अभयदान है दादा।।

जिंदगी की हर उम्मीद का आधार है दादा।
सेवा,करुणा,दया,प्रेम के संस्कार है दादा।।

मेरी हर गलती को भूल कर वही क्षमा करते,
रिश्तों का बंधन उनसे  वो परिवार है दादा।।

देख कर उसको पहली बार मुस्कराया होगा।
मन में पोती की खुशी से वह हर्षाया होगा।।

दादा ने पोती को हाथों में उठाया होगा।
दादा के जीवन में सुकून का पल आया होगा

दादा की गोद में पोती से जीवन सुंदर है।
दादा पोती से घर भी वो स्वर्ग वाला घर है।।

उस नन्ही सी मुस्कान में सपनों की उड़ान है।
दादा की पोती,पोती से दादा की जान है।।

दादा के हाथों से खाने में मधुर मिठास है।
दादा पोती के खेल,खेल में भी विश्वास है।।

सजी जो ये जिंदगी ये दादा का ही प्यार है।
परिवार की धरोहर दादा का हर संस्कार है।।

दादा पोती की हर बचपन की ये कहानी है।
पोती की यादों में आज आंखों में पानी है।।

अब मैं लौट न पाऊंगी बचपन में,मजबूर हूँ।
दादा की याद के पास हूँ जीवन से दूर हूँ।।

मोहित जागेटिया