बुधवार, 13 नवंबर 2024

शुभ दीपावली

आप सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं,,,
 ये दीप शिखा हर घर आँगन को जगमगा कर रोशनी से प्रकाशित करें। जीवन के अंधकार में प्रकाश का दीप जले।मां लक्ष्मी सबके घर सुख शांति समृद्धि भरे।
 
*शुभ दीपावली* 

अमावस काली रात हैं। 
दीप की ये बरसात हैं।
जग मगाती ये रोशनी, 
हर ख़ुशी की सौगात हैं।

रोज समृद्धि का मान हो।
जलते दीप का दान हो। 
हर घर लक्ष्मी आएगी,
पूजा करें वो ध्यान हो।

 खुशियों का दीप जलाओ।
 अपनों को गले लगाओ।
 आज ये यह दिवाली हैं,
 मिलकर त्यौहार मनाओ।।
 
 अपनों का साथ निभाओ।
 आंगन को खूब सजाओ।
 इस मन का द्वेष मिटा कर,
 अपनों से प्यार बढ़ाओ।

सजे मन,दिल का हर द्वार।
खिले हर रिश्तों में प्यार।
सब में खुशियाँ जो भर दे,
ये दिवाली का त्यौहार।

मोहित जागेटिया 
गाँव -सिदडियास 


अँधेरी रात में बैठे मुक्तक


बदलते रहेगा जीवन का मौसम,
हम हर मौसम की इस बरसात में बैठे हैं।

हिम्मत का इरादा सदा बना रहें,
जिंदगी,हौसलों के,जज्बात में बैठे हैं 

एक दिन सत्य की जीत होंगी कभी,
दुनिया देखेगी हमारी इसी पहचान को।

जीवन में होगा एक दिन उजाला, 
इसलिए आज अंधेरी रात में बैठे हैं।
मोहित जागेटिया 



ये दोस्ताना

ये दोस्ती तुम्हारी यह दोस्ताना हमारा।
इस जीवन के पथ पर मिले अब साथ सारा।
अब जीत जाएँगे जीवन का ये सफ़र हम,
तेरी दोस्ती के बिन ये जीवन भी हारा।
मोहित जागेटिया 

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा की ये रात बड़ी खास है।
चांदनी में बरसेगा अमृत का वास है।
सोलह कला चाँद की चांदनी में रहेगी,
आज गोपी संग मोहन का महारास है।
मोहित जागेटिया 

बधाई आभार

आज आपके द्वारा दी गई मेरे जन्मोत्सव पर शुभकामनाएँ के लिए आपका तहे-दिल से धन्यवाद ।आज का दिन मेरे लिए तो विशेष था ही, मेरे जन्मदिवस की बधाई संदेश दे कर आपने इसको और अत्यधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार । ज़िंदगी में आपका साथ मेरे लिए अनमोल बना रहे ।

सबका सदा साथ बना रहे, ये दुआ हम हर बार करते हैं ।
ज़िंदगी के इस सफ़र में हर खुशी में सबसे प्यार करते हैं।
दिए हैं जो आप सब हमें शुभकामनाएँ और बधाई ,
आज सबके स्नेह, प्यार, दुलार को दिल से स्वीकार करते हैं ।।
*_-- मोहित जागेटिया_*
*


जन्मदिवस की बधाई


जिंदगी का हर लम्बा खुशियों से भरा हो। 
रोज महकती वादियों से जीवन हरा हो।
दे रहा ये दिल दुआ सदा खुश रहें तू तो,
मिलें जब हर जन्म का साथ वो ये धरा हो।
मोहित जागेटिया 

जय जयकार

कितना प्यारा है तेरा ये श्रृंगार।
कितना सुंदर है तेरा ये दरबार।
श्याम तुम्हारा दर्शन सबको भाय, 
सब भक्त करें तेरी जय जयकार।
मोहित जागेटिया