रविवार, 16 दिसंबर 2018

2019 नव वर्ष

                    " नव वर्ष2019"
आने  वाला  ये  साल  सपनों  वाला  साल  हो  ।
सब के घर खुशिया रहें हम भी सब खुश हाल हो।
कोई  भूखा  न  रहें  कही  भी  सूखा  नही  हो,
माँ  लक्ष्मी  की  कृपा  रहें  सब  माला  माल  हो।।

ये साल हमारा अब खुशियों की रौनक लायें।
ये  साल  हमारा हर अरमान को अब सजायें।
इस  साल  ऐसा  काम करें मन मे हो विश्वास,
ये  साल  हमारा  सपनों  को  विश्वास  बनायें।।

नेक  इरादा  सही  नियत  से  ऐसा  काम  करें ।
किसी का गलत न कर के अच्छा काम नाम करें।
सब  की  जिंदगी  हर दिन फूलों की तरह महके,
हर दिन को भोर  सुहानी  मस्तानी  शाम  करें।।

इस  साल  अपने  सपनों  और हमारी चाल हो ।
आज जिंदगी सब की कही हजार खुशहाल हो।
मेरी  इस  साल  सबको  ये  ही  शुभकामनाएं ,
नई  आशायें  उड़ान  हो  ऐसा  ये  साल  हो।।

मोहित

*ऐसा हर नव साल हो*
.         👍🌞👍
आने  वाला नया साल  सपनों  वाला  साल  हो  ।
सब के घर खुशिया भरें हम भी सब खुश हाल हो।
कोई  भूखा  न  रहें  कही  नहीं सूखा तल हो,
माँ लक्ष्मी की कृपा रहें  सब  ही माला माल हो।।

ये साल हमारा अब खुशियों की रौनक लायें।
ये  साल  हमारा अरमानों को खूब सजायें।
नव साल में ऐसा काम करें मन मे हो विश्वास,
ये  साल  हमारा  सपनों  को  साकार बनायें।।

नेक  इरादा  सही  नियत  से  ऐसा  काम  करें ।
अहित किसी का न कर के अच्छा काम नाम करें।
सब  की  जिंदगी रोज फूल के जैसु महके,
हर दिन हो भोर सुहानी  मस्तानी हर शाम करें।।

इस  साल आपके सपनों  संग हमारी चाल हो।
आज जिंदगी सब की कई गुणा खुशहाल हो।
मेरी  नई साल  सबको यही  शुभकामना,
नई आशायें नई उड़ानें ऐसा हर नव साल हो।।
✍✍
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा,राज.





शिव पर दोहें

शिव का मन मे ध्यान कर, हो जाये भव पार ।
शिव शिव ही जपते रहो, बाधा जाए हार।।

शिव ही तो भगवान है,शिव से हमको प्यार।
शिव की कर ले वंदना,महिमा है स्वीकार।

मोहित

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

इकरार

            इकरार

दिलों की कलियों में तुम खिलो।
दिलों की गलियों में तुम मिलो।।
नजर से तुम नजरों में रहो।
नजरों से तुम हर बात कहो।।
दिल तुम्हें आज जानता है।
ये अपना आज मानता है।।
नजरों से दूर नही जाना।
हकिगत सपनों में तुम आना।।
ये दिल हमेशा प्यार करता।
तुम्हारा इंतजार करता।।
तुम ही मुझे अब स्वीकार हो।
इस प्यार का ही इकरार हो।।
दिलों से दिल का इजहार हो।
हर जन्म में तुम से प्यार हो।।
मोहित जागेटिया

इकरार मुक्तक

                   इकरार

ये दिल भी तुम से आज इकरार करता है।
तुम्हारी  धड़कनों  से  ये  प्यार  करता  है।
कभी तुम अपना समझों या अब नही समझों
मेरा दिल आज तुमको स्वीकार करता है।।

ह्रदय  की  धड़कनों  में तेरा ही प्यार है।
तुम से है जितना प्यार उतना हर बार है।
मेरी  सासों  की  हर  सास में तुम समाई,
मेरी  तकदीर  में  तेरा  ही  इकरार  है।।

मोहब्बत में तेरे सफर को आज पाया।
मेरे इस दिल ने तुम्हारा साथ बनाया ।
तुम ही हो जो मेरे दिल को महकाती हो,
तुमने हमको हसाया तुमने ही रुलाया।।

मैं  तुम्हारी  हर अदा से प्यार करता हूँ।
तेरी हर मुस्कान को स्वीकार करता हूँ।
जिंदगी के हर मोड़ पर तेरा साथ मिलें,
तुम्हारे  प्यार  का  मैं  इकरार करता हूँ।।

मोहित जागेटिया

बुधवार, 5 दिसंबर 2018

चुनाव पर दोहें

करना साथी शान से, तुम भी ये मतदान।
तुम्हारा अधिकार है, लोकतंत्र हो मान।।

लोकतंत्र मजबूत हो,करे सही मतदान।
सरकार हमारी बने, सबकी हो पहचान।।

मोहित जागेटिया

शनिवार, 1 दिसंबर 2018

संस्कार

  *PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि रचना
दिनाँक- - 02/12/2018
दिन-- -रविवार
विषय-- -संस्कार
विधा-- कविता
~~~~~~~~~~
रचना:~.   
          संस्कार
हमारे भी कुछ अपने संस्कार है।
बड़ो का आदर छोटो से प्यार है।।
रिस्तों की डोर में बंध कर रहना।
अपनो के बीच हर बात को कहना।।
सभी मिल जुल के रहना परिवार है।
ये  ही  हमारा  सबका  संस्कार है।।

हम उठ कर करे नित्य प्रभु को वंदन
माता पिता गुरु की चरणों मे नमन
ये ही हमारी नित्य अब आदत हो
ये ही दुआ करे सभी सलामत हो
हम सबको एक दूजे से प्यार हो
ये ही हमारा सबका संस्कार हो।।

हमारी संस्क्रति का भी सम्मान हो
वेद पुराण धर्म ग्रन्थ का ज्ञान हो
हमारी सभ्यता हमारी पहचान
हर चेहरे पर हो प्यारी मुस्कान
सबकी हर बात हमको स्वीकार हो
करे सबका आदर ये संस्कार हो।।

नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला व तह.भीलवाड़ा(राज.)
मोबाइल नम्बर 9950100169

हैप्पी

हैप्पी आएगा ,हैप्पी आएगा।
मांडल में भी वो धूम मचाएगा।।
खुद के दम पर ही पहचान बनाई।
हमारे सपनो को उड़ान बनाई ।।
हमको नई आशाएं विश्वास है।
हमारा मत भी अब उनके पास है।।
जिसको हर युवा का उनको साथ है।
बुजर्गो का उनके सिर पर हाथ है।
बल्ले के चिन्ह पर मोहर लगाएंगे।
हैप्पी को इसबार हम जिताएंगे।।
हैप्पी आएगा ,हैप्पी आएगा।
मांडल में भी वो धूम मचाएगा।।
ये युवा राजस्थान पर छायेगा
लगता मांडल में हैप्पी आएगा।।
चुनाव पहले हर दिल पर किया राज
मांडल का मिलेगा हैप्पी को ताज।।
मोहित जागेटिया