गुरुवार, 31 जनवरी 2019

बेटियां


                    बेटियां

वो घर खुश नसीब जिस घर मे आती है बेटियां।
अपनी यादों को कभी छोड़ जाती है बेटियां।।

माता पिता की शान ही कहलाती है बेटियां।
ये दो घर आंगन की रस्म निभाती है बेटियां।।

हर घर आंगन को रोज ही सजाती है बेटियां।
ये अपने घर से दूर चली जाती है बेटियां।।

ये रक्षा बंधन का त्यौहार होती है बेटियां।
कभी घर लक्ष्मी के रूप में आती है बेटियां।।

हर घर मे सुख शांति का कभी अहसास होती है
जिस घर को घर से परिवार बनाती है बेटियां।।

ये दो घरों के कुल की लाज रखती है बेटियां।
सभी रिश्तों से ये घर को सजाती है बेटियां।।

अब तो हर दुख दर्द में काम आती है बेटियां।
हम कमजोर न हो हौसला बढ़ाती है बेटियां।।

अब तुम कभी भी बेटियां को कमजोर मत समझों।
अब तो ये आकाश को चूम आती है बेटियां।।

अब बेटी हर क्षेत्र में भी भारत का मान बड़ाती।
आज तिरंगे को जग में लहराती है बेटियां।।

कभी माँ, बहिन,पत्नी बन जाती है ये बेटियां
बेटी को न मारो दुनिया बनाती है बेटियां।।

मोहित जागेटिया

रविवार, 27 जनवरी 2019

मेरा देश मेरा मान है

*PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि  रचना-*
दिनाँक 27/1/19
दिन : रविवार
विषय :मेरा देश मेरा मान है
विधा: कविता

मेरा देश मेरा मान है,
          ये देश का सम्मान है।
अटल गिरी खड़ा वो हिमालय
             मेरे देश की शान है।
केसर की क्यारी से सजा ये,
          कश्मीर तो मुस्कान है।
गंगा,यमुना पावन नदिया,
        इस देश की पहचान है।।
जहाँ रहते चारों धाम में,
            हमारे वो भगवान है।
हिन्दू मुस्लिम,सिख,ईसाई,
          एकता की पहचान है।
इस देश से सबको प्यार है,
             ये देश मेरी जान है।
मेरा देश मेरा मान है,
           देश मेरा अभिमान है।।
नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला -भीलवाड़ा
            राज. 311011
मोबाईल - 9950100169

बुधवार, 23 जनवरी 2019

मोदी

हम सब की ये ही पुकार,बने फिर से मोदी सरकार।
देश हित मे मतदान हो,हो फिर से ये राज इस बार।
आज मोदी जरूरी है,गठबन्धन तो मजबूरी है,
फूल कमल का खिल जायें,हो फिर से कमल की बौछार।।

चलो देश मे फिर से मोदी सरकार बनायें।
देश के सभी कोने में फिर से कमल खिलायें।
मोदी के हर काम को जनता को बताना है,
आज सबकी ये ही आवाज फिर मोदी आयें।।

बेटी

बेटी

मैं बेटी बन कर नारी का श्रृंगार करती हूँ।
मैं दुनिया पर कभी अपना अधिकार करती हूँ।
मेरे से ही सजा हर परिवार हर रिश्ता भी,
मैं हर रिश्ता निभा कर सबसे प्यार करती हूँ।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

तिरंगा

तिरंगे की शान में हमारा मान है।
तिरंगे के मान में हमारी जान है।
वतन के लिए जिये वतन के लिये मरे,
इस वतन के लियें जान भी कुर्बान है।।

इसी गणतंत्र ने हमको संविधान दिया।
संविधान ने एकता का वरदान दिया।
हमारे आपस के भेद मिटा कर इसी,
संविधान ने सभी को सब सम्मान दिया ।।

सैनिक

             सैनिक
सरहद पर हमारी सुरक्षा में खड़ा।
गर्मी ,सर्दी ,वर्षा  में  रोज अड़ा।
अरे मतवाला देश का रखवाला,
हमेशा हर पल दुश्मन से वो लड़ा।।

जवान अपने काम से काम करता।
वो काम मे नही सुबह शाम करता।
फिक्र है हमारी सरहद पर रहता,
उसको हर बच्चा भी सलाम करता।

सरहद  पर हमारी तुम ही शान हो।
देश की ऊँचाई की तुम उड़ान हो।
चमन में महकते रहें खिलते फूल
मेरे इस चमन की तुम पहचान हो।।

तुमको देख दुश्मन लड़खड़ाता है।
जब भी वो सरहद अंदर आता है।
तुम्हारे कारण ही हम सुरक्षित है,
तुम से देश तिरंगा लहराता है।।
मोहित

गणतंत्र दिवस

        " गणतंत्र दिवस मनाएंगे"
ये देश हमारा है हम को इस से प्यार है।
ये देश खिलते फूलों का महकता हार है।।1

इस देश मे सबके पास अपना अधिकार है।
हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई में भी प्यार है।।।2

यहाँ विविधता में एकता हमको दिखती है।
हमारी संस्कृति आपस मे सबकी मिलती है।3

सारे गुल में एक ही फूल तिरंगा खिलता।
उस तिरंगे में एक ही हिंदुस्तान दिखता।।4

हमारा भारत देश सबसे ही निराला है।
भारत का हर बच्चा यहाँ का मतवाला है।।5

संविधान परिषद ने सबको संविधान दिया।
सबको देश मे समानता का वरदान दिया।।6

हम भारत की सत्ता चुने ये अधिकार दिया
लोकतंत्र ने देश को पावन त्यौहार दिया।।7

मिटे जो भारत पर उनको नही भुलायेंगे
हम आज गणतंत्र दिवस प्यार से मनाएंगे।।8
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.