Monday, March 26, 2018

हमारा राजस्थान

"जय विजय हमारा राजस्थान"

जय विजय हमारा राजस्थान

जय जय प्यारा ये राजस्थान।।

मरुस्थल वाला ये रेगिस्तान

सबसे आगें ये राजस्थान।।

प्रताप ने तो मान बड़ाया

पन्ना ने सम्मान दिलाया

इतिहास हमारा महान है

सबसे आगे राजस्थान है।।

ये धरती है वो वीरों की

ये धरती है वीर सुरों की।।

शक्ति का प्रदर्शन हुआ है

मिसाईल निरीक्षण हुआ है।

ये धरती तो बलिदानी है

चितौड़ की अमिट निशानी है

चम्बल में बहता पानी है,

ऐसी राजस्थान की कहानी है।।

यहाँ तो मीरा की भक्ति थी

यहाँ तो नारी भी शक्ति थी।

शक्ति भक्ति की यहाँ की धरा

समतल और कभी कभी हरा।।

पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर है

कुम्भलगढ़ विश्व धरोहर है।

देशनोक में करनी माता

दर्शन को हर कोई आता।।

इस धरती को मेरा प्रणाम

सरहद के जवान को सलाम।

इस धरती पर अभिनन्दन है

इस धरा पर सबको नमन है।।

मोहित जागेटिया













No comments:

Post a Comment