Tuesday, February 26, 2019

सलाम

"सलाम "

सलाम है उनको,
जिन्होंने धमाल कर दिया
जान की बाजी लगा कर
दुश्मन का तमाम कर दिया।
दुश्मन के घर जा कर
दुश्मन को मार गिरा कर
इस देह धरा को अमर कर दिया।
है तुमको नमन
तुम्हारी शौर्य की गाथा
आज फिर अमर हो गई
तुमने अपने साहस का पराक्रम दिखाया
आसमान से तुमने ऐसी घात लगाई
दुश्मन के घर मे तुमने आग लगाई।
न कोई बचा ऐसी नींद सुलाई
कितने बेचैन थे वो इतने दिन
जिन शहीदों की चिताएँ जली
आज उन शहीदों को सच्ची
श्रदांजलि मिली।
तुम्हारे साहस पर सबको
आज अभिमान हो गया।
अब न प्रेम नही शांति होगी
अब तो ज्वाला की क्रांति होगी।
दुश्मन को दफनाकर
हमारी विजय की कहानी होगी।

मोहित जागेटिया

सेना का जवाब


आज भारत के जवानों ने अपना शौर्य दिखाया है।
वीर  जवानों  ने  वीर  गाथाओं  को  दोहराया  है।
दुश्मन के घर मे जा कर हर दुश्मन को मार गिरा कर,
भारत ने आज पाक को पूरा ही सबक सिखाया है ।
मोहित जागेटिया

जो कल रह गया था बाकी वो हो गया आज।
तबाह कर के आज उड़ कर आया वो मिराज।।

विश्वास

      "विश्वास'

विश्वास ही वो किरण है
जिसमे सारा प्रकास है।
विश्वास से कोई दूर
विश्वास से ही पास है।
जिन पर ये दुनिया रहती
वो बस हमारी आस है,
भगवान को हम पूजते
वो हमारा विश्वास है।।
ये बन्धन का धागा है
जिसमे प्रेम का वास है।
जिस पर बना है विश्वास
उसका संसार दास है।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

Saturday, February 23, 2019

शहादत

देश धरा से बड़ी कोई दौलत हो नही सकती ।
अमर प्यार की कोई और चाहत हो नही सकती।
हमेशा वतन पर सब कुछ जान लुटा देने वालो,
शहादत से बडी कोई इबाबत हो नही सकती।
मोहित

Friday, February 22, 2019

वतन का हम सफर हो गया

आज तुम्हारा प्रेम भी अमर हो गया।
अमर कहानी का ये सिकन्दर हो गया।
मुल्क की मोहब्बत में खुद को मिटा कर,
इस वतन की धरा का हमसफ़र हो गया।।
मोहित जागेटिया

बन जा मेरी रानी

तेरी आँखों से बहता मेरे प्यार का पानी।
नजरों से नजर तक हो मेरे प्यार की कहानी।
तेरी चाहत में मैं खुद को भी आज सवार लूँ
में खुद को राजा बना लूँ बन जा मेरी रानी।
मोहित

Wednesday, February 20, 2019

मोह

हमेशा  ही  रहता  है  मोह  माया  में  ये  मन।
उलझी मन की आशा में उलझा सबका ही तन।
स्वार्थ की दुनिया के रास्तें छोड़ कर हम भी अब,
ईमान  दिल  मे  रख  कर  सुंदर  बनाएं जीवन।।

इस जीवन को फूलों की तरह हम भी सजाएं।
रिश्तों  को  प्रेम  के  बंधन  के  संग  अपनाएं।
हर दिल मे रखें सबकी भावनाओं का आदर,
मोह माया छोड़ कर जीवन को सफ़ल बनाएं।।

शहादत को सलाम

ये देश तुम्हारी सहादत को सलाम करेगा।
जन्म दिया तुम्हें उस माँ को ये प्रणाम करेगा।
तुम्हारी वीरता की अमर कहानी होगी,
वीरता की कहानी पर देश सब नाम करेगा।।
मोहित

Tuesday, February 19, 2019

आंसू

   'आँसू'
तुम्हारी याद में
हर पल आंसू आ रहें
तुम्हें देखने को ये नजरें
तरस रही।
तुम्हारी चाहत में खुद को
खुद भूल जाता हूँ।
कैसे हर पल बीत रहा
खुद को कैसे समझा हूँ
ओस की बूंद की तरह
आखों पर आंसू है
चेहरे पर नमी रहती
दिल रो रहा
तेरी याद आ रही
मैं खुद को कैसे समालु।

Friday, February 15, 2019

पुलवामा हमला

पुलवामा ( कश्मीर) में शहीद हुये भारतीय वीर जवानों को अश्रुपूरित ,भावपूर्वक श्रद्धांजलि.🙏🏻
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को ये दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

ये देश तुम्हारी शहादत को भूल न पाएगा।
तू मिटने वाला शहीद हमेशा याद आएगा।।1

देश पर मिटने वाले फ़िजा में आबाद रहोगें।
कोई याद रहें या न रहें तुम तो याद रहोगें।।2

भारत देश से आतंवादी का तुम विनास कर दो।
इस देश धरा की आस को तुम अब विश्वास कर दो। 3

इस हमले से सबकी आखों में बहता पानी है।
सत्ता वालों बतलाओ रोज क्यों ये कहानी है।।4

सत्ता वालों तुमको जनता ने सब अधिकार दिया।
जवानों की सुरक्षा का तुमने भी जब वादा किया।5

ये कब तक ऐसे ही रोज हमले होते रहेंगे।
कब तक हम ऐसे ही जवानों को खोते रहेंगे।।6

धरती हमारी लाल हुई गगन भी फिर से रोया
माँ का बेटा आज फिर से गहरी नींद में सोया7

शहीद जवान का अब रक्त न जायें कभी बेकार।
ये देश कह रहा अब तुम भी उठा लो हथियार।।8

दे दो सेना को तुम आदेश मत हो तुम लाचार।
नही तो कायर कहलाएगी तुम्हारी सरकार।।9

दुश्मन से जंग लड़ो तुम भी इस पार या उस पार।
आज ले कर बदला करो तुम गद्दारों नरसंहार।।10
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

पुलवामा हमला

धरती  हमारी  लाल  हुई  गगन भी फिर से रोया।
हमारी  रक्षा  करते  पुलवामा  में  जवान  खोया।
इस धरा की भी फिक्र थी इसलिए माँ की कोख में
माँ  का  बेटा  आज  फिर  से  गहरी नींद में सोया।।
मोहित जागेटिया

अब विकास नही इन गद्दारों का विनास चाहिए।
मोदी  तुम  से  देश को अब ये ही आस चाहिए।
जो  भी  देश  के दुश्मन जो दुश्मन है भारत के,
सारे  भारत  के  दुश्मनों  की अब लास चाहिए।।

तिरंगे को जिन्होंने आज कफ़न बना लिया।
रौशनी  रहेंगी  अब  ऐसा  गगन बना लिया।
जो  महकता  रहेगा  इस की ही फिजाओ में,
खुद को ऐसा वतन के लियें चमन बना लिया
मोहित जागेटिया

Wednesday, February 13, 2019

वेलेन्टाइडे

बस तेरी धड़कनों पर मैं अपना प्यार लिख दूँ।
जहाँ  बसेरा  हो वही पर  मैं ये संसार लिख दूँ।
हमेशा  तेरा  मेरा  साथ  हो  जन्म  जन्म  का,
हर जन्म में तुमको मैं अपना हकदार लिख दूँ।।

मुझे  अंदर  से  भी  जो  देख ले वो नकाब हूँ।
देख कर पढ़ ले मुझे हर सवाल का जवाब हूँ।
मेरी  इस  जिंदगी  की  राह  कैसी  भी हो पर,
मैं  काँटों  के  बीच  रह कर महकता गुलाब हूँ।।

तेरी  हर  धड़कन  को  मेरी  सासों  में  बसा  दूँ।
आज  तुम्हें  अपना  बना हर ख्वाबों में सजा दूँ।
प्रिय इस जीवन का सफर कब रुख जाए पता नही
इसलिए  सासों  में बस  कर  तुमको  गले  लगा दूँ।।

तुम्हारी  दोस्ती  का  मैं  आज  दीदार कर लूँ।
हर धड़कनों को छू कर तुम्हें स्वीकार कर लूँ।
तुम्हारे  ही  ख्वाबों  को  मेरे दिल मे रख कर,
तुम्हारी हर धड़कन से मैं आज प्यार कर लूँ।।

तू मेरी है बस मेरी रहना तेरा ही प्यार चाहियें।
तेरी नजरों से जुल्फों तक तेरा ही दीदार चाहियें।
ना चाँद सितारें नही फूल बहारें न शोहरत चाहियें,
जहाँ पर रहती हो हमारी दुनिया वो संसार चाहियें।
मोहित जागेटिया

बस तुम्हारे ही प्यार की अब प्यास है।
इस दिल मे तुम्हारी ही मुझे आस है।
जब भी देखता हूँ तुमको समझता हूँ,
चॉकलेट जितनी ही तुम में मिठास है।
मोहित जागेटिया

वादा है मेरा हमेशा साथ निभाहूँगा ।
तेरे हर दर्द,मुसीबत में साथ आहूँगा।
मेरी इस जिंदगी का सफर कैसा भी रहें,
पर तेरे लियें हमेशा मैं मुस्कराहूँगा।।

मैं तुम्हारे हर नाम को छू लूँ।
तुम्हारे हर पैगाम को छू लूँ।
तुम्हारी धड़कनों में रहता हूँ,
तेरी सासों के जाम को छू लूँ।।

Saturday, February 9, 2019

माँ सरस्वती वंदना

   आप सभी को बसंत पंचमी की और माँ सरस्वती पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
                दोहा
माँ तेरी पूजा हम करें,देना वो वरदान।।
नित्य हम वंदना करें,मिल जायें वो ज्ञान।।
                 वंदना
अज्ञानता मिटा कर,देना हमको ज्ञान।
सही रास्तें हो, देना हमको सम्मान।।
बस मांगते है माँ तुम से हम ये दान।
नयें सपनों संग बने हमारी उड़ान।।1

रौशनी से भरा विद्या भंडार देना।
बुद्धि बड़े नित्य बुद्धि में निखार देना।।
जिंदगी जो महके वो ही हार देना।
आज खुशियों का हमको संसार देना।।2

निर्मल हो हमारा सबका ये पवित्र मन।
निर्धन की सेवा में बना रहें ये तन।।
कोई भूखा नही हो मिलें सबको अन।
माँ सुख शांति ,खुशियों से धरा हो पावन।।3

माँ तेरी वंदना को शब्द से गायें।
माँ नित्य चरण वंदन को हम भी आयें।।
अब सारे दुख दर्द हमारे मिट जायें।
फूलों सा जीवन सबका ये महकाएं।।4
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

Tuesday, February 5, 2019

हर जन्म में हकदार लिखूंगा

बस तेरी धड़कनों पर मैं अपना प्यार लिख दूँ।
जहाँ  बसेरा  हो वही पर  मैं ये संसार लिख दूँ।
हमेशा  तेरा  मेरा  साथ  हो  जन्म  जन्म  का,
हर जन्म में तुमको मैं अपना हकदार लिख दूँ।।
मोहित

Sunday, February 3, 2019

बसंत गीत

    "बसंत गीत"
भंवरे भी गुनगुना रहें
कोयल पपिया बोल रही है
अब ये मौसम भी बदल रहा है
लग रहा है ये बसंत का मधु मास है।।
खेतों में फसल पक रही है
सरसों के पीलें फूल खिल रहें है
पेडों से पत्ते अब गिर रहें
लग रहा है ये बसंत का मधु मास है।।
कही धूल उड़ रही है
आंधी आ रही,शीत जा रही है
अब कलिया,फूल खिल रहें है
लग रहा है ये बसंत का मधु मास है।।
ये भू धरा सुगन्धित गंध से महक रही
पंछी,चिड़िया गगन में चहक रही है
अलौकिक आनंद अनोखी छटा हो रही
लग रहा है ये बसंत का मधु मास।।
प्रिय प्रितमा की मन भावना
विरह व्याकुल हो रही।
ये मुधर मिलन का मधु मास है
लग रहा है ये बसंत का मधु मास है।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

बसन्त

वो  मेरे  पास  है  मैं  उसके  पास हूँ।
यकीन मैं कभी उसका ही विश्वास हूँ।
कभी मेरे दिल का उपवन महक जायें
मैं उसका कभी बसंत का मधु मास हूँ।।
मोहित

मां कुण्डलिया छंद


              (मां) कुण्डलिया छंद
                   1
मां सबकी भगवान है,मां से हर इंसान ।
मां ही पूजा है कभी,मां तो है वरदान।।
मां तो है वरदान,मां ही प्यार दुलार है।
मां ही मेरी जान,मां जीवन का सार है।।
मिलता मां से ज्ञान,कही पूजा है जबकी।
होता मां से मान,भगवान है मां सबकी।।
                     2
मां ममता है दया है,मां ही चारों धाम।
मां हैं पूजा वंदना ,मां से सबके काम।।
मां से सबके काम,मां से होता दिन रात।
होता मां का प्यार, उससे टलती हर घात।।
भरा प्रेम वात्सल्य ,दुख दर्द की समता है।
मां श्रद्धा का फूल,मां प्यार की ममता है।।

(मां) कुण्डलिया छंद
                   1
मां सबकी भगवान है,मां से हर इंसान ।
मां ही पूजा है कभी,मां तो है वरदान।।
मां तो है वरदान, प्यार दुलार है माता।
मां ही मेरी जान, जीव का दान विधाता।
मिलता मां से ज्ञान,करें पूजा ज्यों रबकी।
होता मां से मान,भगवान है मां सबकी।।
                     2
मां ममता है दया है,मां ही चारों धाम।
मां हैं पूजा वंदना ,मां से सबके काम।।
मां से सबके काम,उतारे अपनी नजरें।
होता मां का प्यार, टले हैं उससे खतरे।
भरा प्रेम वात्सल्य ,दर्द दुख की समता है।
मां श्रद्धा का फूल,प्यार ही माँ ममता है।।

मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज✍

कुछ संशोधन किया है
🙏🙏

मां

*PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि  रचना-*
दिनाँक 3/2/19
दिन : रविवार
विषय :मां तो भगवान है
विधा: कविता

मां तो भगवान है,मां से इंसान है।
मां कभी पूजा है,मां ही वरदान है।।
मां की सेवा करे,मां ही बड़ी माता।
उस मां की कोख से, हर इंसान आता।
मां प्यार दुलार है,मां जीवन का हार।
मां कभी ममता है,मां से ही उद्धार।।
जिंदगी को पाला, मां ने सब कुछ दिया।
जीवन के हर मोड़ ,कभी कुछ नही लिया।।
एक मां मूरत है,भगवान की सूरत ।
कभी मां मन्दिर है,मां सबकी जरूरत।।
नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला -भीलवाड़ा
            राज. 311011
मोबाईल - 9950100169

Saturday, February 2, 2019

हाथ रहें

तेरे हाथ मे मेरा हाथ रहें।
प्यार में बस तेरा ही साथ रहें।
तेरी मोहब्बत ही दिल मे रहें,
मेरा दिल कभी नही अनाथ रहें।।
Mj

Friday, February 1, 2019

मोदी

हर और देश मे एक ही शोर है।
मोदी जैसा नही कोई और है।
तुम सभी चोरों को सब चोर दिखता,
ये चौकीदार कभी नही चोर है।।
मोहित

बजट

जवान किसान के लिए ,रखा बजट में ध्यान।
मध्यम,नारी,श्रमिक को,इस बार दिया मान।।

होगा विकास देश का,होगा अब उद्धार।
गो माता को कुछ मिला,होगा बेड़ा पार।।
मोहित