Monday, November 4, 2019

राम मन्दिर

देखो बस अब राम को राम मंदिर का इंतजार है।
अब तो बन जाएं भव्य मंदिर सभी की ये पुकार है।।

अब तो प्रभु श्री राम के घर राम का मंदिर बन जाए।
मेरी विनती प्रभु से,ख़ुद वो मन्दिर बनवाने आए।।

प्रभु श्री राम की इच्छा से बस अब मन्दिर में राम हो।
अब अदालत से राम मन्दिर निर्माण का ये काम हो।।

न्यायालय जो भी निर्णय दे उसको सब स्वीकार करो।
ये किसी की हार नही सदभावना का व्यवहार करो।।

इतिहास गवाह है अयोध्या प्रभु श्री राम का धाम है।
जो धाम है वो ही जन्म स्थान मेरे प्रभु श्री राम है।

अब कितने दिन और मिलेगा राम को घर से वनवास।
अब तो राम के घर मे हो जाएं राम का ही निवास।।

अब जो फैसला आये मिलें उससे प्यार का पैगाम।
पूरी दुनिया देखे इस सारा हिंदुस्तान का नाम।।


 -- मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment