Sunday, August 21, 2022

तिरँगा

तिरंगे की शान का आज ये अभिमान आ रहा है।
देश की दिशाओं में तिरंगे का नशा छा रहा है।
इसबार हर हाथ में राष्ट्र ध्वज हमारा तिरंगा हो,
देश हमारा आज़ादी का अमर गान गा रहा है।
मोहित जागेटिया


हर घर,हर गली में तिरंगा हमारी शान है।
गगन में ये तिरंगा भारत का स्वाभिमान है।
जज़्बात, जुनून देश भक्ति का भाव जहाँ भरा,
तिरंगा भारत की संस्कृति का गौरव गान है।
मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment