Friday, September 30, 2022

गो माता

ये ईश्वर इस घनघोर महामारी को मिटाना होगा।
अवतार ले कर गो रक्षा के लिए फिर से आना होगा।
धरा पर लाचार पड़ी,बेबस है ,कितना दर्द सह रही,
कौन सुनेगा ये पुकार,गो माता को बचाना होगा।।


इस संसार की आपदा हल भगवंत आपके पास है।
आस तुम से !क्यों? फिर भी ये सारी गो माता उदास है।
अब देखा नही जाता ये दर्द से भरा हालात आज,
गो माता की रक्षा आप करोगें हमारा विश्वास है।।


दर्द से तार कर गो माता का अब सारा इलाज़ करो।।
माँ का दूध आपने भी पिया अब तो तोड़ी लाज करो।
ये तो हमारी स्नातक संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं ,
विनती जग प्राणी की सुन कर गो माँ की रक्षा आज करो।।

मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment