Saturday, October 22, 2022

मेरे राम जो घर आएं

शुभ दीपावली
*मेरे राम जो घर आएं*

घर आंगन सजाओं
खुशिया मनाओ
नमन का शीश झुकाओ
मेरे राम जो घर आएं।।

हर आंगन में रौशनी हो
अब अंधकार मिट जाएं
जगमगाता संसार हो।
मेरे राम जो घर आएं।।

ये पावन वो दिन आया
उमंग,उत्साह से जी भर पाया
आतिशबाजी होगी स्वागत में
मेरे राम जो घर आएं।।

फूल माला से हर गली सजा हो
दीप शिखा की लड़ी लगाओ
ये रौशनी त्योहार आया
मेरे राम जो घर आएं।।

पूजा और वंदना करो
मन में भक्ति भाव भरो
हर ज्योति में राम दर्शन करो
मेरे राम जो घर आएं।

तप में तम मिटाओ
मिल कर दीवाली मनाओ
राम को करो प्रमाण
मेरे राम जो घर आएं।

मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment